सास के गुप्तांगों में बहु ने डाला मिर्च पाउडर, बहु ने हैवानियत की सारी हदें की पार, सास की हुई मौत

Live News 24x7
2 Min Read

दिल को दहला देने वाली यह खबर बिहार की राजधानी पटना से सामने आई है यहां एक बहू ने क्रूरता की सारी सीमाएं लांघते हुए अपनी सास को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। वहीं इस नृशंस हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र की है। मृतक सास की पहचान शाबरा खातून के रुप में हुई है। आरोपी बहू की पहचान गुलफशा के रुप में हुई है। आरोप है कि गुलफशा अपनी सास के साथ अक्सर दुर्व्यवहार और मारपीट करती थी। विवाद तब और बढ़ गया जब शाबरा खातून ने बहू की हरकतों की शिकायत अपने बेटे से की। इसी बात का बदला लेने के लिए बहू ने एक खौफनाक साजिश रची। उसने बहाने से सास को बुलाया और उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि वह चिल्ला न सकें। इसके बाद आरोपी ने सास के आंखों और प्राइवेट पार्ट्स में तीखी मिर्च का पाउडर भर दिया। इसके बाद बुजुर्ग महिला को बेरहमी से पीटा।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बहू अपने बच्चों को लेकर घर से फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका की बेटी पहुंचीं और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि,जख्म इतने गहरे थे कि पटना एम्स ले जाने के दौरान शाबरा खातून ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

फुलवारीशरीफ थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है। मौके पर FSL (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम को बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार बहू गुलफशा की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इलाके के लोग बहू की इस बर्बरता को लेकर स्तब्ध और आक्रोशित हैं।

202
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *