बिहार में फर्जी दरोगा की अनोखी कहानी, जान कर आप हो जाऐंगे हैरान

Live News 24x7
2 Min Read

खबर बिहार के बेगुसराय जिले की है जहां जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसी शातिर महिला को गिरफ्तार किया है जो खुद को सब इंस्पेक्टर बताकर लोगों से ठगी और वसूली कर रही थी। यह महिला काफी समय से निशु कुमारी के नाम से फर्जी सब इंस्पेक्टर बनकर इलाके में अपना रौब जमा रही थी। उसने बाकायदा पुलिस की वर्दी, नेम प्लेट और पुलिस से जुड़े अन्य साजो-सामान तैयार कर रखे थे। वह वर्दी पहनकर बाहर निकलती थी ताकि लोग उसे असली पुलिस अधिकारी समझें और इसी प्रभाव का इस्तेमाल कर वह लोगों से पैसे ऐंठती थी।
गिरफ्तार महिला की असली पहचान कजोमा कुमारी के रूप में हुई है, जो विपिन सिंह की पुत्री है। उसके बैंक पासबुक के अनुसार वह मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमरपुर की रहने वाली है, लेकिन वह मुफसिल थाना क्षेत्र के संत नगर में किराए के मकान में रह रही थी।
महिला लोगों को झांसे में लेने के लिए अक्सर अपनी मजबूरी का नाटक करती थी। ठगी के शिकार हुए एक रिटायर्ड बीएसएफ कर्मी ने बताया कि महिला ने उनसे जरूरत बताकर अलग-अलग किस्तों में हजारों रुपये लिए थे। एक बार तो उसने फोन कर रोते हुए यहाँ तक कह दिया कि उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है और उसे तुरंत पैसों की जरूरत है।
महिला के मकान मालिक और आसपास के लोगों को तब शक हुआ जब सोमवार सुबह बड़ी संख्या में लोग उसके घर पहुँचकर अपने पैसे वापस मांगने लगे। लोगों ने उस पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जब मौके पर पहुँचकर उसकी आईडी चेक की, तो वह फर्जी निकली। इसके बाद पुलिस ने उसे कस्टडी में ले लिया और उसकी वर्दी व अन्य सामान जब्त कर लिए।

24
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *