मोतिहारी
अशोक वर्मा
भारत रत्न राष्ट्र निर्माता लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 75 वी पुण्य तिथि स्वाभिमान दिवस के रुप में समारोह पूर्वक मनाया गया।पटेल सेवासंघ द्वारा नगर के पटेल चौक स्थित उनकी मूर्ति के नीचे आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक पटेल ने की तथा संचालन विनोद पटेल ने किया।उक्त अवसर पर उपसथित सभी ने माल्यार्पण कर नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल के बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।उसी से देश की एकता आपसी भाईचारे, सद्भाव अक्षुण्ण रहेगी।
धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रो जगदीश विद्रोही ने कहा कि
सरदार पटेल भारत की नई पीढी के लिए प्रेरणा है । कार्यक्रम मे मुख्य रूप से प्रो दिनेश प्रसाद, अधिवक्ता हरिशंकर यादव,बबन कुशवाहा,भरत पटेल,कुणाल सिंह एवं सैकड़ों लोग शामिल हुए और सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।
29