विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर मोतिहारी में जागरूकता रथ निकली

Live News 24x7
1 Min Read

अशोक वर्मा

मोतिहारी : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर प्रयास  सेंटर पूर्वी चंपारण द्वारा तैयार जागरूकता रथ को डीएसपी साइबर एवं नियोजन जिला पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। उक्त अवसर पर अपने संबोधन में नियोजन पदाधिकारी ने कहा कि बाल श्रम मानवता पर एक बहुत बड़ा दाग है। इसके लिए जागरूकता लाने की आवश्यकता है ।आज सरकार गरीबों के शिक्षा के लिए बहुत से स्कीम चला रही है और अगर किशोर किशोरी पढ़ाई कर ले तो काफी अच्छी-अच्छी नौकरियां मिल सकती है लेकिन अज्ञानता बस और अधिक धन के लालच में अभिभावक बच्चों को श्रम में लगाकर उनके जीवन को आगे बढ़ने से बाधक बन जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अपराध है और इसके लिए सजा का भी प्रावधान है।14 वर्ष से कम उम्र के किशोर किशोरियों से कठिन श्रम करना यह कानूनी  अपराध है।उक्त अवसर  पर प्रयास के विजय शर्मा एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मी  मौजूद थे।

90
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *