केंद्रीय टीम जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य से दिखे संतुष्ट

Live News 24x7
3 Min Read
  • आयरन सुक्रोज चढ़ता देख जताई खुशी 
  • एमएमडीपी किट का भी किया वितरण 
मुजफ्फरपुर। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की तीन सदस्यीय टीम ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़वन और एच डब्लू सी चन्द्रहट्टी का जायजा लिया। टीम पहले चन्द्रहट्टी, मड़वन और फिर सदर अस्पताल आई। टीम ने मुख्य रूप से मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिल रही सेवाओं का हाल जाना। टीम में डॉक्टर भवानी सिंह एवं डॉक्टर तुषार एन नायर थे। जांच में आवश्यक सहयोग को लेकर स्टेट एवं जिला की टीम भी साथ थी। टीम ने अस्पताल में प्रवेश करने के साथ मरीजों के कटने वाले पुर्जे, टोकन काउंटर का जायजा लिया। आभा आईडी, स्कैन एंड शेयर सहित अन्य जानकारी लेने के बाद एनसीडी काउंटर पर पहुंचकर बड़ी बारीकी से एक-एक सेवा की जानकारी ली और सेवा देने वाले स्टाफ से पूछताछ की। उन्होंने लैब में उपलब्ध संसाधन एवं सुविधा को देखा। डॉ भवानी सिंह ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा एवं स्टाफ जवाबदारी से काम करते हैं। अपने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मौजूद विजिटर  पुस्तिका में कमेंट किया। उन्होंने लिखा कि यहां के चिकित्सक एवं स्टाफ से मिलकर खुशी हई। कारण ये अपने दायित्वों का निर्वहन जवाबदेही से करते है।
लाभार्थियों का चिकित्सक व स्टाफ से जुड़ाव बेहतर है। यहा के सेवा कार्य से प्रसन्नता हुई। ये मरीज हित में काम कर रहे हैं। इनका कामकाज संतोषप्रद है। स्वास्थ्य सेवा की डिलीवरी  अस्पताल का अच्छे तरीका से किया जा रहा है। टीम ने प्रसव कक्ष का जायजा लेने के बाद वार्ड में पहुंचने पर पांच गर्भवती महिलाओं का आयरन सुक्रोज चढ़ते देखा काफी प्रसन्नता जाहिर की। आशा के संग फोटो खिंचवाया। इसी क्रम में दो प्रसूता को जच्चा बच्चा कीट भी भेंट कर माताओं से खानपान पर ध्यान देने का सुझाव दिया। टीम ने अंत में मॉडल सदर अस्पताल के सभा कक्ष में बैठक कर टीबी कार्यक्रम, परिवार नियोजन, एंबुलेंस सेवा सहित अन्य कार्यक्रमों का डाटा वैलिडेट कर काम – काज देखा। इस दौरान एंबुलेंस के लॉग बुक को भी देखा। विजिट के बाद कामकाज पर संतोष जताया। केंद्रीय टीम की अगुआई डीपीएम रेहान अशरफ और सीडीओ डॉ सी के दास ने की। सदर अस्पताल में केंद्रीय टीम के विजिट के दौरान सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार साथ रहे और अंत में धन्यवाद ज्ञापन दिया।
रोगी हितधारक मंच के सदस्यों से मिले: 
केंद्रीय टीम फाइलेरिया पर उन्मूलन पर काम करने वाले रोगी हितधारक मंच के सदस्यों से मिले। उन्हें एमएमडीपी किट  वितरित किया। फाइलेरिया रोगियों ने खुद एमएमडीपी किट  के इस्तेमाल के बारे में बताया।
टीम में जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉक्टर सी के दास, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो रेहान असरफ, केएचपीअी के दिनकर चतुर्वेदी, फाइंड के प्रफुल्ल चंद्र मिश्रा, यूनिसेफ के रूद्र कुमार, पिरामल और सीफार के प्रतिनिधि सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।
138
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *