अशोक वर्मा
मोतिहारी : नगर के स्टेशन रोड स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति के नीचे आयोजित समारोह में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र के लोग पहुंचकर माल्यार्पण किया एवं उन्हें नमन कर उनके बताए मार्ग पर चलने पर संकल्प लिया। मूर्ति के नीचे बडे चित्र को फूल माला से सजाकर रखा गया था प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी सुबह से ही लोगों का वहां इकट्ठा होना शुरू हो गया ।सभी लोग मूर्ति पर माल्यार्पण कर चित्र पर पुष्प अर्पण किया।कार्यक्रम के मुख्य अमरेन्द्र सिंह ने नगर के अतिथियो का स्वागत किया तथा उक्त स्थल को एक समारोह स्थल के रूप में बदल दिया।माल्यार्पण करने वालों मैं जदयू के प्रदेश नेता अमरिंदर सिंह,प्रो दिनेश चंद्र,क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष शशि भूषण सिंह ,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजीनियर शशि भूषण राय उर्फ गप्पु राय, आप सब की आवाज आशा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बिहार प्रदेश सेनानी संघ के प्रदेश अध्यक्ष लाल बाबू सिंह, बबलू सिंह, नागेंद्र सिंह ,संगीता कुमारी, प्रभात सिंह के अलावा काफी संख्या में लोगों ने माल्यार्पण एवं नमन किया।
165