मुजफ्फरपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का 91 किलो लड्डू से तौलकर किया गया अभिनंदन

Live News 24x7
3 Min Read

खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की है जहां केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री बनने के बाद सतीश चंद्र दुबे शनिवार को पहली बार मुजफ्फरपुर पहुंचे। मुजफ्फरपुर में चाणक्य विद्यापीठ की ओर से  उनका भव्य अभिनंदन किया गया।‌ फूल माला के साथ शख, परशुराम फरसा देकर उन्हे सम्मानित किया गया।
आपको बता दे कि रेणुका पैलेस खबरा में आयोजित सम्मान समारोह में 91 किलो लड्डू से उन्हें तराजू पर तौला भी गया। लड्डू को प्रसाद स्वरूप सभी लोगों ने ग्रहण किया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने आयोजन के लिए चाणक विद्यापति सोसाइटी परिवार के प्रति आभार जताया। मीडिया से बात करते हुए मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि बिहार में भी कोयला खदानों की पड़ताल की जा रही है।  कहां की भाजपा का कार्यकर्ता बूथ प्रबंधन बेहतर काम करता है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  जिस मंत्रालय की जवाबदेही दी है उसका बेहतर प्रबंधन किया जाएगा।  इसके साथ कहा कि जो भी सजग आदमी व राजनेता समाज का विकास नहीं करेगा वह कभी भी देश का विकास नहीं कर सकता। ‌इसलिए वह सभी समाज और देश की चिंता करते हैं । सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के मूल मंत्र पर काम कर रहे हैं। बाबा गरीब नाथ मंदिर का भी विकास पर काम किया जाएगा। वहीं पुल गिरने को लेकर भी कहा कि बिहार में पुल गिर रहे है, इसकी जांच सरकार करा रही है। कार्यवाही भी हो रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन सोसाइटी के अध्यक्ष पंडित विनय पाठक तथा स्वागत  आध्यात्मिक गुरु पंडित कमलापति त्रिपाठी प्रमोद ने धन्यवाद ज्ञापन की।
सीसाईटी की ओर से संरक्षक शंभू नाथ चौबे, मनमन त्रिवेदी, शंभू नाथ मिश्र, तेज नारायण झा उर्फ तेजू भाई, अजयनंद झा, अखंड भारत पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पंडित  हरिशंकर पाठक आदि ने माला, अंगवसत्र, परशुराम फरसा भेंट किया। आचार्य राघवेंद्र मिश्र, आचार्य संजय तिवारी,  आचार्य अभिषेक पाठक ,संत अमरनाथ के नेतृत्व में वेद मंत्रोचार व पुष्प वर्षा के बीच मंत्री दूबे का अभिनंदन किया गया।  इस मौके पर मनीष शुक्ला, वेदप्रकाश, किशोर कुमार, गुड्डू मिश्रा, श्रेष्ठ मिश्रा, निगम पार्षद जीवेश मिश्रा, विशाल झा आदि शामिल रहे।

104
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *