गया। दसवें वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर गया कॉलेज, गया की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में एक योग शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें एनएसएस वालंटियर के अलावा एनसीसी कैडेट , स्पोर्ट एवं बीएड विभाग तथा कॉलेज के अन्य विभाग के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। इस कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक के रूप में बीपार्ड ,गया के रवि पांडे कुणाल किशोर और शशि भूषण ने योग से जुड़ी हुई विभिन्न मुद्राओं के बारे में छात्र-छात्राओं को अभ्यास कराया एवं योग के महत्व के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की। प्रत्येक प्राणायाम से जुड़े हुए फायदे एवं विभिन्न बीमारियों का निदान योग के माध्यम से किस प्रकार किया जा सकता है इसके बारे में बतलाया है। प्रधानाचार्य डॉ सतीश सिंह चंद्र ने योग की बुनियादी आवश्यकता और इसे दिनचर्या में शामिल करने के लिए छात्रों का आह्वान किया और उसके तात्कालिक लाभ पर भी चर्चा की गई है। इस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि छात्र जीवन के लिए योग बहुत महत्वपूर्ण होता है ,योग के माध्यम से चित्त को एकाग्र करके पठन-पाठन में उन्हें मदद मिलती है और अनुशासन में बने रहने के लिए भी योग आवश्यक है । योग को अपनाने से हम हमेशा निरोगी बने रहते हैं और सुख पूर्वक जीवन यापन करते हैं ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के बर्शर आदर्श गुप्ता, स्पोर्ट के अंजनी कुमार ,एमबीए से अमरजीत सिंह, भंडारपाल नीरज कुमार एवं एनएसएस के वॉलिंटियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस इस अवसर पर गया कॉलेज के प्रॉक्टर रामदेव प्रसाद, मनोविज्ञान विभाग के आनंद कुमार ,शिक्षाशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ धनंजय धीरज एवं अन्य शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे। स्वयंसेवकों में सावन अभिषेक, सौरव कुमार, विपिन कुमार, धीरज कुमार,कुंदन कुमार ,आर्यन कुमार, विशाल राज, हर्ष कुमार दिव्या भारती , रौशनी कुमारी,शानू कुमारी, तन्नू कुमारी, उरूज़ ताकिर,स्मृति कुमारी,रेवी कुमारी,रानी कुमारी, ,मो इश्तियाक अभिजीत सिंह,रोहित रंजन, राहुल राज, सत्यमभोला, विशाल सिंह, विनायक कुमार ,मोनू कुमार इत्यादि ने सहभागिता की है। इस कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी डॉ धनंजय धीरज के द्वारा किया गया है।
141