भकपा माले ने मनाया कर्पूरी ठाकुर की जयंती

2 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी :  लखौरा-  मोतिहारी प्रखंड अन्तर्गत ग्राम झिटकहिया में भाकपा माले अंचल सचिव जीतलाल सहनी के अध्यक्षता में श्री कर्पुरी ठाकुर जयंती मनायी गयी। जयंती में शामिल भाकपा माले के जिला कमिटी सदस्य दिनेश प्रसाद कुशवाहा, सरस्वती देवी, ब्रांच सचिव जयलाल महतो, चनर साह, भरत महतो गौरीशंकर साह, आदि अन्य लोग भी शामिल थे।
अंचल सचिव जीतलाल सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 22 जनवरी 2024 अयोध्या में राम की प्रतिमा उद्घाटन में पूरे अपने राज्य नेताओं से लेकर सरकारी मशीनरी को प्रचारतंत्र में लगाकर घर घर अक्षत भभूत बटवाने का काम किया गया तभी बहुमत हिसा प्रधानमंत्री का 2024 चुनावी प्रचार समझ कर बहिष्कार किया। जनता कह रही है कि मुझे रोजी रोटी और आवास, आजादी, लोकतंत्र और संविधान का अधिकार चाहिए। आज पुरे देश महंगाई की आग में झुलस रहा है। गरीब मजदूरों का जीना मुहाल हो गया है। उल्टे देश में अघोषित इमरजेंसी लागू कर कम्पनी राज कायम किया जा रहा है।
दिनेश प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि आर एस एस के लोगों ने श्री कर्पुरी ठाकुर को अपमानित किया। आज वही लोग उनके विरासत को हढ़पना चाह रहे है ।भाकपा माले द्वारा पूरे बिहार में  संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ।भाजपा भगाओ देश बचाओ।।24 जनवरी 2024 श्री कर्पुरी ठाकुर जयंती से लेकर 30 जनवरी 2024 तक गांधीजी के शहादत दिवस तक गांव गांव में जन संकल्प अभियान चलाते हुए 30 जनवरी 2024 को मोतिहारी में मार्च निकाल कर सभा व समापन किया जायेगा।
26
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *