अशोक वर्मा
मोतिहारी : अखिल भारतीय भोजपुरी सममेलन द्वारा होनेवाले 27 वें आयोजन मे नगर की खयाति लब्ध कवि मधुबाला सिन्हा का नाम सम्मानित करने के लिए चयनित हुआ है।नाम चयन होने पर डॉक्टर मधुबाला सिन्हा को विश्व साहित्य सेवा संस्थान के साथ चंपारण के कवियों की ओर से हार्दिक बधाई दी गई।
अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम 16-17 दिसंबर 2023 को 27 वें अधिवेशन की शक्ल में हो रहा है जिसमें वैचारिक सत्र, पुस्तक विमोचन, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन तथा सम्मान समारोह जैसे कार्यक्रम संपन्न होंगे।
उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के दो दिवसीय अधिवेशन के प्रत्येक सत्र में डॉक्टर मधुबाला सिन्हा की उल्लेखनीय भागीदारी रहेगी।
इसी क्रम में डॉक्टर मधुबाला सिन्हा को महेंद्र शास्त्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
गौर तलब है कि डॉक्टर मधुबाला सिंहा विश्व साहित्य सेवा संस्थान की अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सलाहकार भी है इस दृष्टि से डॉक्टर मधुबाला सिन्हा का सम्मानित होना विश्व साहित्य सेवा संस्थान के लिए भी गौरव की बात है।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर इतनी बड़ी संस्था द्वारा डॉक्टर मधुबाला सिन्हा को सम्मानित किए जाने पर विश्व साहित्य सेवा संस्थान की अंतर्राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर और कल्पना चेन्नई तमिल नाडु, अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सलाहकार श्रीमती सुधा शर्मा मुंबई महाराष्ट्र, अंतर्राष्ट्रीय सचिव माधुरी द्विवेदी, अंतर्राष्ट्रीय सचिव श्रीमती आभा सिंह, अंतर्राष्ट्रीय सचिव श्रीमती तेजस्विता सुधा, अंतर्राष्ट्रीय सचिव श्रद्धा कुमारी, मध्य प्रदेश इकाई की अध्यक्ष डॉक्टर एच बी सिंह, मध्य प्रदेश इकाई की उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मला डोंगरे, ग्वालियर चंबल संभाग की अध्यक्ष कुमारी प्रियंका राजावत सहित डॉक्टर मधुबाला सिन्हा के अनेक इष्ट मित्रो मे ममता वर्मा ,अभय अनंत,अंजनी अशेष,अजहर हुसैन अंसारी,संजय पाण्डेय, पूर्व कुलपति रवीन्द्र कुमार रवि,मंजरी वर्मा गुलरेज शहजादा एवं अन्य है।
