समाज सेवा के क्षेत्र मे अहम भूमिका निभाने वाली संस्था इनर व्हील क्लब द्वारा मेघा हेल्थ कैंप आयोजित किया गया।

2 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी : इनर व्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन के तत्वावधान में खूशबू नगर स्थित आबिद हुसैन जी के निवास परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन चार्टर प्रेसिडेंट संगीता चित्रांश, अध्यक्ष कुमारी अमृता, आई पीपी राखी शाह, पीपी धीरा गुप्ता, पीपी निशा देव, संरक्षिका राजकुमारी गुप्ता, सचिव पुतुल सिन्हा, कोषाध्यक्ष चन्द्रलता वर्मा, एडिटर आबिदा शमीम, आबिद हुसैन, एवं कैंप में आए छः डाक्टर टीम के द्वारा फीता काट कर किया गया। चार्टर्ड प्रेसिडेंट संगीता चित्रांश ने बताया कि हमारी संस्था विगत 12 वषों से जरूरतमंद लोगों के बीच जांच एवं दवा का वितरण करते आ रहे हैं। और भविष्य में भी शहर में ऐसे कैंप में लोगों की मदद किया जाएगा। क्लब अध्यक्ष कुमारी अमृता ने बताया कि कैंप में डाक्टर आलोक कुमार,डॉ शमीमुल हक, डॉ विनोद कुमार डॉ शबनम आशीफ डॉ शबनम कुमारी, डॉ प्रदीप जायसवाल की टीम ने लोगों  का निःशुल्क स्वास्थ्य चेकअप किया। वही शहर से लक्ष्मी जांच घर से डॉक्टर पुष्प राम के तरफ से निःशुल्क होमोगलोबिन एवं सुगर जांच कराया गया। क्लब एडिटर आबिदा शमीम ने बताया कि हमारी संस्था कि हर सदस्य अपनी जिम्मेदारी इस कैंप में निभाया, जिसमें रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पीपी निशा देव, सीमा गुप्ता, लोकिता कुमारी, बिंदु गुप्ता अलका सिंह उपस्थिति रही। मेडिसिन काउंटर पर संगीता चित्रांश पूनम गुप्ता, चन्द्रलता वर्मा, ने संभाला। वालेन्टियर में पीपी धीरा गुप्ता, सचिव पुतुल सिन्हा, अध्यक्ष कुमारी अमृता, एवं एडिटर आबिदा शमीम ने जिम्मेदारी को निभाया। कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर संगीता चित्रांश एवं को कोऑर्डिनेटर आबिदा शमीम के द्वारा  कैंप का  बहुत ही सफल आयोजन हुआ। कैंप में लगभग 500 से अधिक महिला, पुरुष ,बच्चों का स्वास्थ्य जांच कराया गया एवं दवा का निशुल्क वितरण किया गया। पीपी धीरा गुप्ता ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आबिद हुसैन जी, सभी डॉक्टर्स का, एवं सदस्यों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में दानिश, सुरैया जहां, आदि उपस्थित थे।
120
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *