मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार दो युवक को रौंदा, एक की मौत एक की हालत गंभीर।

2 Min Read

मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है।  ताजा मामला जिले के औराई थाना क्षेत्र का है जहा आज सुबह करीब 8 बजे औराई थाना क्षेत्र के रामखेतारी गांव के पास तेज रफ्तार वैगन आर कार के चालक ने साइकिल सवार दो लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में काम करने जा रहे दो साइकिल सवार मजदूर में से एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा व्यक्ति का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है। वही, मृतक की पहचान रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी अनिल सहनी के रूप में हुई है। वहीं सूचना मिलने पर औराई थाना अध्यक्ष रूपक कुमार अपने पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। आपको बता दें कि घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रूनीसैदपुर औराई मुख्य मार्ग को जाम कर आवागमन को अवरुद्ध कर दिया  और घंटो प्रदर्शन किया। वही, आक्रोशित लोगों ने औराई थाने के दरोगा रोशन मिश्रा से हल्का नोक झोंक भी किया। जिसके बाद कटरा इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह तथा अंचल अधिकारी रामानंद सागर के द्वारा काफी समझाने के बाद मामले को शांत कराया गया। तथा शव को अपने कब्जे में लेते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। वही पुलिस द्वारा जाम को समाप्त करवाया गया। थाना अध्यक्ष और अंचलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को सरकार से मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक के 6 छोटे-छोटे बच्चे भी हैं।

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया की कार चालक नशे की हालत में था, जिसके कारण उसने कार से अपना नियंत्रण खो दिया। इसी क्रम में तेज रफ्तार कार के चपेट में दोनों ग्रामीण आ गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से कार चालक को पकड़ा लिया गया है।  इस घटना से गुस्साई भीड़ ने कार के चालक की बेरहमी से पिटाई भी कर दी।

103
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *