लायंस क्लब का साप्ताहिक डायबिटीज  जांच लगातार जारी

2 Min Read
रविवार को 14 वां जांच शिविर लगा मोतिहारी 27 नवंबर अशोक वर्मा लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 322ई के द्वारा डायबिटीज सप्ताह मनाया जा रहा है और इंटरनेशनल लायंस क्लब ने पूरे विश्व में डायबिटीज जांच को अपने प्रोजेक्ट में प्रमुखता से रखा है, शहर में भी लोगों को डायबिटीज बीमारी काफी संख्या में बढ़ती जा रही है,उसी कड़ी में ईस्ट चंपारण लायंस क्लब ने नि:शुल्क डायबिटीज जांच कराने एवं बढ़ते इस बीमारी से अवेयरनेस के लिए संकल्प लिया है।इसी क्रम में लगातार 14 वें सप्ताह प्रत्येक रविवार को शहर के बीचों बीच चरखा पार्क के मेन गेट,स्टेशन रोड में सुबह 7:30 बजे से नि:शुल्क डायबिटीज (मधुमेह) जाँच कैंप लगाया गया।  यह ईस्ट चंपारण लायंस क्लब का पर्मानेंट प्रोजेक्ट है।
   क्लब सदस्य लायन पंकज कुमार द्वारा लाइफ सपोर्ट डायग्नोस्टिक लैब के टेक्नीशियन टीम द्वारा जांच हेतु ब्लड संग्रह किया गया।  डायबिटीज जांच के लिए ब्लड सैंपल लिया गया
           क्लब अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह एवं सचिव सुधीर गुप्ता ने बताया कि,डायबिटीज जांच कैंप शिविर में 89 पुरुष एवं महिलाओं की जांच हेतु ब्लड सैंपल संग्रह किया गया,जो जांच कराने वाले के व्हाट्सएप मोबाइल नंबर पर जांच का रिपोर्ट भेजा गया है , इस जांच कैंप में जोनल चेयरपर्सन सुधांशु रंजन कोषाध्यक्ष लायन अमित कुमार सेन उपाध्यक्ष लायन अशोक जायसवाल, एवं अन्य लायन सदस्य  उपस्थित रहे।
115
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *