गोपालगंज। राजद ने जिले के सभी 2005 मतदान केंद्रों पर मतदान केन्द्र अभिकर्ता (बीएलए) की नियुक्ति कर दी है

2 Min Read

गोपालगंज। राजद ने जिले के सभी 2005 मतदान केंद्रों पर मतदान केन्द्र अभिकर्ता (बीएलए) की नियुक्ति कर दी है जो मतदान केंद्र अधिकारी के साथ समन्वय बना कर छुटे हुए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएंगे।

आज राजद के जिला कार्यसमिति की आयोजित मासिक बैठक में उक्त बातें जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताई।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि एक से दो दिनों में उक्त सूची जिला पदाधिकारी को सौप दी जाएगी।
उन्होंने लोकसभा चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि राजद और राजद के कार्यकर्ता चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं साथ ही देश की जनता भी भाजपा के झूठे वादों से त्रस्त हो कर उन्हें बदलने को बेताब है।
श्री सिंह ने कहा कि एक साथ एक लाख बीस हजार नौजवानों को नौकरी दे कर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की जोड़ी ने कीर्तमान स्थापित कर दिया है। आगे भी हर विभाग में व्यापक पैमाने पर नियुक्ति निकाली जा रही है।
राजद के प्रधान महासचिव इम्तेयाज़ अली भुट्टो ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्रों पर 15 सदस्यीय बूथ कमिटि बनाने का काम अंतिम चरण में है जिसमे हर तबको को उचित सम्मान दिया जा रहा है।
इसके पूर्व बैठक में राजद के नव मनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही जिला बिससूत्री के उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत दिलीप सिंह तथा सभी 20 सूत्री सदस्यों को माला पहना कर स्वागत किया गया।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी, पिन्टू पांडेय, फ़ैज़ अकरम,पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज़ अहमद, प्रदेश महासचिव सुमन कुमार यादव, प्रदेश सचिव मनीष सिंह, गमहा यादव, युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव, लक्ष्मण यादव, सुदामा राम, रंगलाल राम, प्रदीप चौहान, रबिन्द्र महतो, छोटेलाल चौधरी, ओम प्रकाश गुप्ता, रहमत अली, अली अकबर अंसारी, विरुलाल मांझी, रंजीत यादव, लक्ष्मण गुप्ता, तेजबुन निशा, रेयाज अहमद, अजय तिवारी आदि मौजूद थे।
24
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *