एनसीसी कैंप के सातवें दिन कैडटो ने चंपारण सत्याग्रह स्मृति स्थलों का अवलोकन  किया

1 Min Read
अशोक वर्मा 
मोतिहारी : जवाहर नवोदय विद्यालय पीपराकोठी में चल रहे एन.सी.सी.के “एक भारत:श्रेष्ठ भारत”कैंप का आज का सातवां दिन भी शैक्षिक परिभ्रमण का रहा।आज एक ओर जहां उड़ीसा राज्य के कैडेटों को स्थानीय गांधी संग्रहालय,गांधी ऑडिटोरियम और बापूधाम चंद्रहिया का दिग्दर्शन कराया गया वहीं बिहार और झारखंड राज्य से आए कैडेटों को विश्वप्रसिद्ध केसरिया बौद्ध स्तूप का दर्शन कराया गया।इस यात्रा का उद्देश्य कैडेटों को बिहार की महान संस्कृति से परिचित करवाना था।इस स्थानीय यात्रा टोली का नेतृत्व नायब सूबेदार दिवाकर गुरुंग,हवलदार नारायण गुरुंग और लश्कर सुमन कुमार ने किया तथा केसरिया यात्रा टोली का नेतृत्व सूबेदार देव बहादुर,हवलदार कैलास थापा तथा लश्कर जितेंद्र कुमार ने किया।
    आज कैंप के कैडेटों के बीच इंटर ग्रुप स्पोर्ट्स कंपीटिशन भी हुआ जिसमें बास्केट बॉल लीग मैच खेला गया।आज ग्रुप डांस कंपीटिशन की प्रैक्टिस भी हुई जिसमें बिहार,झारखंड और उड़ीसा के ब्वायज और गर्ल्स कैडेटों ने भागीदारी की जिसका पर्यवेक्षण जी.सी.आई.द्वारा की गई।कैंप को सुंदर तरीके से चलाने में मुजफ्फरपुर के एन.सी.सी.ग्रुप कमांडर सह कैंप कमांडेंट ब्रिगेडियर नीलकमल(सेना मेडल एवं विशिष्ट सेवा मेडल)तथा डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल प्रदीप कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जानकारी  कैप्टन(डॉ.)अरुण कुमार ने दी ।
103
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *