Video : बिहार में शराब की लूट का विडियों हुआ वायरल, कार का शीशा तोड़कर गांववाले बोतलें लेकर भागे, जानें क्या थी वजह

2 Min Read

बिहार में यु तो शराबबंदी कानून लागू है इस कानून को सफल बनाने के लिए सरकार हर संभव कोशिश कर रही है तो वही दूसरी तरफ कुछ एैसे विडियों और तस्वीरे सामने आते रहते है जो इस कानून का मजाक बना कर रख देते है


ताजा मामला बिहार के सिवान जिले से सामने आया है जहाँ का एक विडियों सोसल मिडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है हालाकि क्राइम खबर इस वायरल विडियों की पुष्टी नही करता है।
आप देख सकते है कि एक कार से लोग शराब की बोतलें लूटते दिख रहे हैं। घटना महाराजगंज के सिकटिया बाजार की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक सारण जिले के जनता बाजार से एक तेज रफ्तार कार गुजरी थी। जिसके बाद लोगों को लगा कि कार से कोई दुर्घटना हुई है। जिसके चलते कार तेजी से भगाई जा रही है। लोगों ने इसकी सूचना सिकटिया के ग्रामीणों को फोन कर दी। और कार को रोकने के लिए कहा।

इसी बीच तेज रफ्तार कार जब सिकटिया बाज पहुंची। तो जाम होने के कारण कार रुक गई। लेकिन जब कार ड्राइवर ने लोगों की भीड़ को अपनी तरफ आता देखा, तो वो घबरा गया। और गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। जब लोगों ने देखा कि कार में शराब लदी है। तो फिर तो दारू के लिए लूट मच गई। कार का शीशा तोड़कर लोगों ने शराब की बोतलें लूट ली। और वहां से भाग निकले।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर जबतक पुलिस पहुंची, तब तक लोगो कार से शराब लूट चुके थे। पुलिस ने घटनास्थल से कार को बरामद कर लिया है। और थाने ले आई है। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। कि कार में शराब की खेप कहां से आ रही थी। कार का मालिक कौन है। और शराब तस्करी में कौन-कौन शामिल है।

131
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *