मुजफ्फरपुर में हथियार के बल पर CSP कर्मचारी से 1.90 लाख रुपए की लूट

1 Min Read

मुजफ्फरपुर में पुलिस चाहे लाख दावे कर ले लेकिन अपराधियों का मनोबल सातवे आसमान पर है अपराधी जब चाहे जहां चाहे घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं वही ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के जमालाबाद चौर की है जहां दो बाइक सवार 4 अपराधियों ने हथियार के बल पर उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के सीएसपी संचालक रंजीत कुमार से तकरीबन 1 लाख 90 हज़ार रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया है जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं घटना के बाद पूरे मामले की सूचना अहियापुर थाने की पुलिस को दी गई वही सूचना मिलते ही मौके पर अहियापुर थाना की पुलिस पहुंचकर मामले की जांच की वही मामले को लेकर सीएसपी संचालक रंजीत कुमार ने बताया कि वह रोज की तरह घर से पैसे लेकर जमालाबाद अपने सीएसपी पर जा रहे थे तभी दो बाइक सवार 4 अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर बैग में रखें 1 लाख 90 हज़ार रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया है और फरार हो गए हैं जिसके बाद पूरे मामले की लिखित शिकायत अहियापुर थाने में की गई है

108
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *