पूर्णिया में सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामला रौटारा थाना क्षेत्र के दीवानगंज का है। मृतक की पहचान दीवानगंज निवासी फागू मुर्मू के पुत्र रघु मुर्मू (40) के तौर पर हुई है। मंगलवार को खेत में काम करने के दौरान जहरीले सांप ने रघु को काट लिया। सांप काटने के बाद उसे पूर्णिया GMCH लाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि मंगलवार दोपहर 2 बजे के करीब रघु मुर्मू घर के पास अपने खेत में काम कर रहे थे। काम के करने के दौरान जहरीले सांप ने दोनों हाथ में काट लिया। गंभीर हालत में इलाज के लिए GMCH में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान करीब शाम 4 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक रघु मुर्मू को चार पुत्र और एक पुत्री है।
GMCH के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने बताया कि जहरीले सांप के काटने के बाद गंभीर स्थिति में मरीज को अस्पताल लाया गया था। इलाज के दौरान मौत हो गई।
