दो दिवसीय ‘चंपारण सांस्कृतिक महोत्सव- 2026’ का आयोजन 28 एवं 29 नवंबर को : डाॅ. चन्द्रलता झा

Live News 24x7
2 Min Read
  • देश – दुनिया के मशहूर फनकार करेंगे शिरकत 
  •  ठुमरी – गज़ल एवं पारंपरिक लोकगीतों की सजेगी महफिल, ‘नृत्य- नाटिका’ देख निहाल होंगें दर्शक- श्रोता
  • नगर भवन मैदान मे भव्य मंच – पंडाल निर्माण शुरु
  • सांसद राधामोहन सिंह करेंगे महोत्सव का विधिवत उद्घाटन 
अशोक वर्मा
मोतिहारी : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात चंपारण सांस्कृतिक महोत्सव समिति, मोतिहारी के तत्त्वावधान में आगामी 28 एवं 29 नवंबर को दो दिवसीय ‘चंपारण सांस्कृतिक महोत्सव- 2026’ का भव्य आयोजन होगा। नगर भवन मैदान में बने विशाल पंडाल एवं मंच से देश- दुनिया की मशहूर कला – हस्तियाँ अपने गायन- वादन एवं ‘नृत्य – नाटिका’ की मनोहारी प्रस्तुतियों से चंपारणवासियों को सराबोर कर देंगे। उक्त जानकारी चंपारण सांस्कृतिक महोत्सव समिति की वर्किंग प्रेसिडेंट वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. चन्द्रलता झा ने दी है।
उन्होंने बताया कि महोत्सव के प्रथम दिन का विधिवत उद्घाटन मोतिहारी सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह करेंगे। इसके अलावा पूर्वी चंपारण के प्रभारी मंत्री सहित बिहार सरकार के कई मंत्रीगण को भी आमंत्रण- पत्र भेजा गया है। जिले के तमाम माननीय जनप्रतिनिधिगण, विधायक- विधान पार्षद तथा वरीय प्रशासनिक अधिकारीगण, कलाकर्मी एवं बड़ी संख्या मे सुधी दर्शक- श्रोताओं को आमंत्रित किया जा रहा है।
डाॅ. चन्द्रलता ने बताया कि चंपारण सांस्कृतिक महोत्सव समिति ने अपने स्वर्णिम इतिहास को दोहराते हुए इसबार भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के ख्यातिलब्ध कलाकारो को आमंत्रित किया है, जो शास्त्रीय, उपशास्त्रीय- ठुमरी, दादरा एवं गज़लों की रूमानियत से दर्शक- श्रोताओं को तृप्त करेंगे। इसके साथ ही    पारंपरिक लोकगीतों की रसवर्षा से संगीत के इन्द्रधनुषी रंग बिखेरेंगे।
     समिति की उपाध्यक्ष डाॅ. स्वस्ति सिन्हा ने बताया कि महोत्सव के उद्घाटन के अवसर पर चंपारण सांस्कृतिक महोत्सव समिति द्वारा प्रकाशित भव्य, आकर्षक एवं शोधपरक ‘स्मारिका’ का लोकार्पण आमंत्रित अतिथियों के करकमलों द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि महोत्सव समिति स्थानीय एवं नवोदित कला- प्रतिभाओं को भी अवसर भी देती आयी है। इस कड़ी में महोत्सव के दूसरे दिन जिले के स्थापित व नवोदित कलाकार अपने गायन कला से मंच को सुशोभित करेंगे।
45
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *