- 17 से 19 नवंबर तक पंचायत एवं वार्ड स्तर पर आयोजित होगी नीतीश चर्चा, तैयारी को लेकर जदयू कार्यालय में हुई बैठक
गया जी। आगामी 24 नवंबर को गया संग्रहालय में आयोजित होने वाले ‘सुशासन दिवस–नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जदयू जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष ई. अजय कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में प्रदेश से मनोनीत कार्यक्रम प्रभारी विनोद कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं।
इस बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए बताया गया कि 24 नवंबर को गया संग्रहालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों, योजनाओं एवं बिहार में आए बदलावों पर चर्चा की जाएगी। इस कार्यक्रम में जिले के करीब 10 हजार जदयू कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही नीतीश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा।
इस बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार की स्थिति और व्यवस्था को लेकर कई चुनौतियां थीं। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य में विकास, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, महिला सशक्तीकरण एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में कई योजनाएं लागू की गईं। इन्हीं उपलब्धियों और पिछले 20 वर्षों के बदलावों को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से नीतीश संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम की तैयारी के तहत 17 नवंबर से 19 नवंबर तक जिले की प्रत्येक पंचायत एवं वार्ड में ‘नीतीश चर्चा’ आयोजित की जाएगी। इसके लिए सभी प्रखंड में प्रखंड प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। सभी प्रखंडों में बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। इस अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, प्रखंड अध्यक्षों एवं प्रखंड प्रभारियों को दी गई है।
धन्यवाद ज्ञापन अवध बिहारी पटेल ने किया है।
इस बैठक में बेलागंज विधायक श् मनोरमा देवी, प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह, पूर्व सांसद विजय मांझी, महानगर जिलाध्यक्ष राजू वर्णवाल, पूर्व विधान पार्षद अनुज सिंह, पूर्व विधायक कृष्णनंदन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शौकत अली, द्वारिका प्रसाद, अलेक्जेंडर खान, अवध बिहारी पटेल,कुंडल वर्मा,ज्योति दांगी, सतीश पटेल, धनंजय शर्मा, अरुण राव, मधुसूदन राय, अजित शर्मा, प्रभात राउत,सहित जिले के प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष प्रखंडों के अध्यक्ष एवं प्रखंड प्रभारी उपस्थित रहे।
प्रखंड प्रभारियों की सूची संलग्न है।
18