बेतिया : स्कूल के दौरान शिक्षक के सोने का वीडियो हुआ वायरल, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

Live News 24x7
2 Min Read

मझौलिया। प्रखंड क्षेत्र के नौतन खुद पंचायत स्थित राजकीय मध्य विद्यालय नौतन खुद से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कक्षा संचालन के समय एक शिक्षक का सोते हुए कुर्सी पर बैठे हुए वीडियो में शिक्षक के सामने मेज रखी हुई है, जबकि कक्षा में बच्चों की पढ़ाई से संबंधित गतिविधियां दिखाई दे रही हैं।

बताया जा रहा है कि वीडियो उस समय बनाया गया, जब विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई का समय था। वीडियो वायरल होने के बाद विद्यालय की कार्यप्रणाली और शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है। ग्रामीणों जय राम शर्मा का कहना है कि विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना शिक्षकों की जिम्मेदारी है। ऐसे में यदि कक्षा संचालन के दौरान शिक्षक की लापरवाही सामने आती है तो मामले की जांच होनी चाहिए।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे शिक्षक की पहचान नहीं हो पाई है और वीडियो बनाए जाने की सही तिथि की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, वीडियो कब और किस परिस्थिति में बनाया गया, इसकी भी जानकारी स्पष्ट नहीं है।

स्थानीय लोगों ने एक लिखित आवेदन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दिया है प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफैजू रहमान ने बताया है कि वीडियो सामने आया तो हमने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच किया और शिक्षक को चेतावनी दिए हैं और स्कूल में शौचालय और पानी लगा बाउंड्री टूट जाना ऐसे कमियां पाई गई है उसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी बेतिया को रिपोर्ट बनाकर भेजे दिए हैं वरीय पदाधिकारी से वायरल वीडियो की जांच कराने तथा मामले की वास्तविकता सामने लाने की ग्रामीणों ने मांग की है। ग्रामीण जयराम शर्मा का कहना है कि जांच के बाद यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

27
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *