श्री राम चरित मानस नवारन प्रयाण यज्ञ समिति द्वारा दस दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन
गया। शहर के आजाद पार्क में सोमवार को 10 दिवसीय श्री राम चरित मानस नवारन प्रयाण यज्ञ समिति द्वारा गणेश उत्सव का शुभारंभ हुआ। है।इस गणेश चतुर्थी के अवसर पर विधि-विधान से भगवान गणेश की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। इसके बाद पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हुआ है। उत्सव को लेकर आजाद पार्क परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
गणेश उत्सव के शुभारंभ के मौके पर गया नगर निगम के नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार भी गणपति के दरबार में पहुंचे। उन्होंने भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर शहरवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की है। इस दौरान श्री राम चरित मानस नवारन प्रयाण यज्ञ समिति के सदस्यों ने नगर आयुक्त का स्वागत किया है।
श्री राम चरित मानस नवारन प्रयाण यज्ञ समिति के आयोजकों ने बताया कि अगले 10 दिनों तक आजाद पार्क में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गणपति पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। शाम होते ही पार्क परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिव कैलाश डालमिया, विनोद जयपुरिया, अनिल स्वामी, अनंत धीश अमन और बाला जी मंदिर के पंडित द्वारा पुजा अर्चना कराई गई है।
42