‘सेवा संकल्प अभियान’, बीजेपी ने लोगों से एक दीप जलाने की अपील की 17 सितम्बर को

Live News 24x7
3 Min Read
गया जी।  भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है। इस दौरान बीजेपी के राज्यसभा सांसद भीम सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि पार्टी के निर्देश पर देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर एक दीया जलाने की लोगों से बीजेपी नेताओं ने अपील की गई है। सांसद भीम सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा वाली पार्टी है और ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना के साथ काम करती है। पार्टी का मानना है कि जनता की सेवा ही प्रभु की सेवा है। इसी भावना से प्रेरित होकर राष्ट्रीय स्तर पर सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है।
आगे सांसद ने बताया कि अभियान के भाजपा पार्टी की ओर से बारह  कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। देशभर में करोड़ों लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। जबकि बिहार में भी बड़ी संख्या में लोगों को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा,।17 सितंबर का दिन विशेष महत्व रखता है। इसी दिन भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई जाती है और इसी दिन भारत के निर्माता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। इसी अवसर पर अभियान की शुरुआत की जाएगी। 17 सितंबर को दिन में रक्तदान कार्यक्रम भाजयुमो द्वारा आयोजित किए जाएंगे, जबकि शाम को ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाने का कार्यक्रम होगा। बीजेपी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए दीप जलाकर आशीर्वाद देने की अपील की गई है।
बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह नगर विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन और विश्वकर्मा जयंती एक ही दिन होना विशेष संयोग है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान चलेगा। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। गरीब, किसान, महिला और युवाओं के हित में केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने बिहारवासियों से अपील की कि वे अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और 17 सितंबर को अपने घरों में एक दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दें।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी के पूर्वी जिला अध्यक्ष विजय मांझी, गुरुआ विधायक उपेंद्र प्रसाद समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं।
13
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *