मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले में पुलिस ने विभिन्न थानाक्षेत्रों में विशेष समकालीन अभियान चलाकर अलग-अलग मामलों में संलिप्त कुल 30 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पताही थाना क्षेत्र में विभिन्न कांडों एवं वारंट के मामलों में कुल 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
मधुबन थाना क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
छौड़ादानों थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में दो अभियुक्त तथा वारंट के मामलों में तीन अभियुक्त, कुल पांच अभियुक्त गिरफ्तार किए गए।
पिपरा थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में कुल सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
पलनवा थाना क्षेत्र में शराब पीने के आरोप में एक अभियुक्त तथा गैर-जमानती वारंट (NBW) के मामलों में पांच अभियुक्त, कुल छह अभियुक्त गिरफ्तार किए गए।
पुलिस के अनुसार, सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
27