जिला शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिले में संचालित शैक्षणिक एवं पर्यावरणीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक 

Live News 24x7
4 Min Read
मोतिहारी. जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरी के कार्यालय प्रकोष्ठ में उनकी अध्यक्षता में जिले में चल रहे विभिन्न महत्वपूर्ण शैक्षणिक कार्यक्रमों की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी  द्वारा निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये :-
1. इंस्पायर्ड अवार्ड (INSPIRE Award – MANAK): जिले के सभी विद्यालयों से अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं के नवीन एवं मौलिक आइडियाज को INSPIRE पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया। लक्ष्य के विरुद्ध शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने हेतु सभी प्रधानाध्यापकों को  जल्द से जल्द प्रविष्टि पूर्ण करने को कहा गया।
2. प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (PBL): राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में सभी विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए PBL गतिविधियों को अनिवार्य रूप से लागू करने पर बल दिया गया। बच्चों में रटने की प्रवृत्ति के बजाय करके सीखने की प्रवृत्ति विकसित करने का निर्देश दिया गया।
3. SHVR – हरित क्रांति कार्यक्रम: विद्यालयों में स्वच्छता, हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित SHVR मॉड्यूल के अंतर्गत सभी विद्यालयों को हरित विद्यालय के रूप में विकसित करने का लक्ष्य दिया गया।
4. बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (FLN – निपुण भारत मिशन): जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों में FLN के लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु चल रहे विशेष अभियान की समीक्षा की गई। कक्षा 1 से 3 के बच्चों में पढ़ने-लिखने एवं बुनियादी गणितीय दक्षता सुनिश्चित करने हेतु सभी शिक्षकों को मिशन मोड में कार्य करने का निर्देश दिया गया।
5. इको क्लब: जिले के सभी मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सक्रिय इको क्लब के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त विद्यालय अभियान को गति देने का निर्देश दिया गया।
6. एक पेड़ माँ के नाम अभियान 2.0: माननीय प्रधानमंत्री के आह्वान पर जिले के प्रत्येक विद्यालय में “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत वृक्षारोपण कर उसकी जियो-टैगिंग कर पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया। प्रत्येक छात्र एवं शिक्षक द्वारा कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल सुनिश्चित करने को कहा गया।
7. नशा मुक्ति अभियान: सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को नशा के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष प्रार्थना सभा, निबंध, चित्रकला , दीवाल लेखन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया।साथ ही 30अगस्त तक स्कूल रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया गया।
8. प्रशस्त App 2.0: दिव्यांग बच्चों के शीघ्र चिन्हांकन हेतु भारत सरकार द्वारा विकसित प्रशस्त App 2.0 पर सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं नोडल शिक्षकों द्वारा दिव्यांगता से संबंधित बच्चों का डाटा प्रविष्टि अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया गया।
9. निर्वाचन साक्षरता क्लब का गठन एवं क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।
उपर्युक्त सभी कार्यक्रम सरकार की प्राथमिकता में हैं, अतः सभी पदाधिकारी , संबंधित नोडल, जिला स्तरीय पी बी एल के अनुश्रवण एवं अनुसमर्थन की ओर से नागेंद्र प्रसाद, कमलेश कुमार सिंह, जिला स्तरीय टीम से रमेश कुमार, नवाब ठाकुर, विभाष चंद्र, सरिता कुमारी, ह्रदय कुमार,एवं जिले के सभी प्रधानाध्यापक ससमय लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। अन्यथा लापरवाही  बरतने वाले के विरुद्ध  विभागीय- अनुशासनिक कार्यवाई की जायेगी । वहीं मौके पर संभाग प्रभारी रामदेव महतो, रेयाज अहमद शकील अहमद, आदि उपस्थित रहे।
94
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *