सावन महोत्सव में झूम उठी साहू समाज की महिलाएं, मेहंदी प्रतियोगिता में बंदना ने मारी बाजी

Live News 24x7
2 Min Read
​गया।सावन के पवित्र महीने की फुहारों और उल्लास के बीच गया जिला तैलिक साहू समाज,गया की महिलाओं और युवतियों द्वारा स्थानीय टेकारी रोड,गया स्थित तैलिक साहू भवन में एक भव्य ‘सावन महोत्सव सह मेहंदी प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया है। इसमें समाज की महिलाओं ने पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक उल्लास का अनूठा संगम प्रस्तुत किया है।
​महोत्सव का मुख्य आकर्षण महिलाओं और युवतियों का पारंपरिक हरे रंग के परिधानों में सजना-सवरना रहा। सावन की हरियाली का प्रतीक माने जाने वाले हरे लिबास में सजी महिलाओं ने एक-दूसरे के हाथों पर पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों में मनमोहक मेहंदी रचाई। हाथों पर सजी मेहंदी की खूशबू और सावन के पारंपरिक उल्लास ने पूरे माहौल को बेहद खुशनुमा बना दिया।
मेहंदी प्रतियोगिता में पहाड़पुर निवासी वंदना कुमारी को प्रथम स्थान,चंदौती निवासी ज्योति साहू को द्वितीय स्थान और बरतारा निवासी स्वाति कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। इन सभी विजेता प्रतिभागियों को समाज के जिला अध्यक्ष संजू लाल ने पुरस्कृत किया है।
इस ​कार्यक्रम के दौरान सावन की फुहारों के बीच महिलाओं ने पारंपरिक सावन के गीत और सुरीली कजरी गाकर जमकर खुशियां मनाईं है। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक धुनों पर नृत्य भी किया, जिससे पूरा सभागार उत्सव के रंग में रंग गया है।​इस  कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को सावन की बधाई दी और इस प्रकार के आयोजनों को संस्कृति के संरक्षण के लिए बेहद जरूरी बताया है। इस सफल आयोजन से तैलिक साहू भवन का पूरा परिसर उत्सवमय नजर आया है। इस अवसर पर अनु देवी,अनीता देवी, विमला देवी, सरिता देवी, आशा देवी, पूनम देवी,अनिता कुमारी, मनोरमा देवी सरोज देवी, रेखा देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति  रही है।
175
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *