तैलिक साहू सभा के तत्वावधान में भव्य सावन महोत्सव का आयोजन

Live News 24x7
3 Min Read
  • सावन महोत्सव के दौरान समाज के 9 वर्षीय होनहार बच्चे यश राज को विशेष रूप से सम्मानित किया गया
गया। गया जी तैलिक साहू सभा के तत्वावधान में रविवार को तैलिक साहू भवन, टेकरी रोड, गया जी में सावन महोत्सव-2026 का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ गया जिला तैलिक साहू सभा के अध्यक्ष  अजय साव  द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया है।
इस कार्यक्रम के दौरान भगवान शंकर एवं माता पार्वती की मनमोहक झांकी निकाली गई है, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया है। झांकी के दौरान भक्तिमय वातावरण देखने को मिला और पूरा परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा है।
सावन महोत्सव में समाज की महिलाओं एवं मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। इस कार्यक्रम में शिव वंदना, सावन गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेहंदी प्रतियोगिता, सावन क्वीन, बेस्ट ग्रीन ड्रेस एवं मनोरंजक खेल सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया है।
सावन महोत्सव के दौरान समाज के 9 वर्षीय होनहार बच्चे यश राज को विशेष रूप से सम्मानित किया गया है। यश राज ने साइकिल से भ्रमण करते हुए मात्र 210 दिनों में 12 ज्योतिर्लिंग एवं 4 धाम की यात्रा पूरी कर अद्भुत उपलब्धि हासिल की है। इतनी कम उम्र में साइकिल से धार्मिक एवं आध्यात्मिक यात्रा पूरी करना निश्चित रूप से प्रेरणादायक एवं सराहनीय है।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  छोटन साव, संरक्षक दुर्गा प्रसाद, प्रखंड प्रमुख अनीता देवी, गुड़िया देवी,  उषा देवी, नगर पंचायत चेयरमैन रवि कुमार, मुखिया  शारदा देवी, उपाध्यक्ष रविंद्र , रामप्रवेश जी, महामंत्री जिया लाल, महिला अध्यक्ष पुष्पा देवी, जिला सचिव रंजीत कुमार, संगठन मंत्री उमेश जी, श्रवण कुमार जी सहित सभी प्रखंडों के अध्यक्ष एवं विभिन्न प्रखंडों से आए समाज के सैकड़ों सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे हैं।
सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि सावन महोत्सव जैसे आयोजन हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज की महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, एकता, भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूती मिलती है।
इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और भक्तिमय वातावरण बना रहा है।
23
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *