अरेराज, पूर्वी चंपारण, अशोक वर्मा।भारत सरकार एवं ब्रह्मकुमारी के संयुक्त तत्ववाधान में देशभर में चलाए जा रहे 10 करोड लोगों को व्यसन मुक्ति संकल्प अभियान का शुभारंभ जिले के अरेराज में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर बिहार की वरिष्ठ राजयोगिनी बीके मीणा, नगर परिषद के अध्यक्ष अमितेश पांडे, पूर्व मुखिया चंदेश्वर सिंह रविकांत दुबे, रवि भाई,बीके करुणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बीके मीना दीदी ने कहा कि देश की बड़ी आबादी व्यसन की चपेट में होता जा रहा है, इससे राष्ट्रीय क्षति हो रही है, नवयुवक काफी संख्या में नशे की ओर मुड़ रहे हैं जिससे वे विभिन्न बीमारियों के ग्रसित होते जा रहे हैं. भारत सरकार ने व्यसन को गंभीरता से लिया.और राष्ट्रीय अभियान चलाया और ब्रह्मकुमारी के कंधे पर महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी.
यह कार्यक्रम पूरे देश भर में चल रहा है जिसका समापन 20 अगस्त को होगा. नगर परिषद के अध्यक्ष अमितेश पांडे ने कहा कि भारत सरकार द्वारा ब्रह्माकुमारियों को इस योग्य समझा गया कि इनकी बातों का प्रभाव होगा इसी कारण देशभर में 20 करोड लोगों को बेसन मुक्ति का संकल्प कराने की जिम्मेवारी दी.
संस्था की सेवा कार्य आज पूरे देश में दिखाई दे रहा है चाहे वह समाज सेवा का क्षेत्र हो चाहे प्राकृति आपदा हो या फिर व्यसन जागरूकता अभियान या स्वच्छता अभियान हो हर क्षेत्र में यह संस्था आगे बढ़कर काम कर रही है. संबोधित करने वालों में पूर्व मुखिया चंदेश्वर सिंह,कृष्णा दुबे, रवि भाई आदि थे. कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ो लोगों को व्यसन मुक्ति का संकल्प कराया गया.
कार्यक्रम का संचालन मोतिहारी सेवा केंद्र की सहायक संचालिका बीके करुणा बहन ने किया.कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद नगर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय राजेपुर दुबे टोला में भी यह आयोजन हुआ जहां काफी छात्र-छात्राओं को व्यसन के दुष्परिणाम पर प्रकाश डाला गया एवं किसी भी प्रकार के व्यसन न लेने का संकल्प कराया गया. कार्यक्रम में प्राचार्य संजय कुमार दुबे एवं संस्था की तरफ से बीके करुणा बीके अभिमन्यु बी के रवि भाई एवं अन्य शामिल थे.
58