इनर व्हील का मूल उद्देश्य सेवा, संवेदना और मानवता है- मधु प्रिया

Live News 24x7
2 Min Read

गया जी। इनर व्हील क्लब ऑफ गया सनराइज ने “जीवन धारा मूवमेंट” के अंतर्गत मानव सेवा की भावना को साकार करते हुए एक डायलिसिस मरीज, उमेश सिंह, को गोद लेकर उनके उपचार हेतु ₹30,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की है।उमेश सिंह पिछले एक माह से नियमित डायलिसिस उपचार करा रहे हैं। उनके उपचार में आर्थिक सहयोग प्रदान कर क्लब ने यह संदेश दिया कि समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन की रक्षा और स्वास्थ्य की निरंतरता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा मधु प्रिया ने कहा,
“इनर व्हील का मूल उद्देश्य सेवा, संवेदना और मानवता है। ‘जीवन धारा मूवमेंट’ के माध्यम से हमारा प्रयास है कि आर्थिक अभाव किसी भी मरीज के उपचार में बाधा न बने। समाज के जरूरतमंद लोगों तक समय पर सहायता पहुँचाना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।”
क्लब की सचिव स्नेहा शाही ने कहा,
“स्वास्थ्य सबसे अमूल्य संपत्ति है। ऐसे सेवा कार्य न केवल एक मरीज को जीवन जीने का संबल देते हैं, बल्कि समाज में सहयोग, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी मजबूत करते हैं। हमारा क्लब भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।”
इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में क्लब की निम्नलिखित सदस्याओं एवं सदस्यों का विशेष सहयोग एवं आर्थिक योगदान रहा, जिनके प्रति क्लब हार्दिक आभार व्यक्त करता है— रीना जी
डॉ. लवली,स्नेहा शाही
*डॉ. तेजस्वी नंदन,मधु प्रिया* , प्रतिभा, अम्बरीन
डॉ. चारिमा दीपाली , ज्योति अग्रवाल,इनर व्हील क्लब ऑफ गया सनराइज समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर सेवा कार्य करता आ रहा है तथा भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ जनहित में कार्य करता रहेगा।

33
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *