Live News 24×7 के लिए कैलाश गुप्ता।
मोतिहारी। जिला शिक्षा पदाधिकारी पूर्वी चम्पारण के कार्यालय सहित डायट व जिला स्कूल में कार्यरत लिपिकों का स्थानांतरण शीघ्र ही होने की संभावना जताया जा रहा है।
क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक कार्यालय सूत्रों से मिली सूचनानुसार प्रमंडल स्तरीय लिपिकों का स्थानांतरण एक ही जिला में तीन वर्षों के उपरांत नियमानुसार जून माह में होना है।
बताया जाता है कि पूर्वी चम्पारण जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी के प्रधान लिपिक रविकांत सहित उमेश्वर नाथ ओझा, दीनबंधु सिंह, अजय राय, हरिशंकर राय,जावेद अख्तर, कौशल किशोर, सुजीत कुमार डायट मोतिहारी,अरुण कुमार पाण्डेय व ब्रजेश कुमार जिला स्कूल आदि का नाम शामिल है जिनका कार्यकाल 30 जून के पूर्व ही तीन वर्ष पूर्ण हो जाएगा।
गौरतलब हो कि जिले में कार्यलय अधीक्षक सहित कुल 38 लिपिक कार्यरत है, जिसमें एमजेके कन्या इंटर कॉलेज में एक, जिला स्कूल में दो, डायट मोतिहारी में एक, वायट दरियापुर में एक सहित शेष जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय व इनके अन्य संभागों में कार्यरत है।
135
