मोतिहारी डीएम सहित बिहार में बड़े पैमाने पर IAS-IPS अधिकारियों का तबादला, सौरभ सुमन यादव हुए मोतिहारी के नए डीएम

Live News 24x7
7 Min Read

Live News 24×7 के लिए कैलाश गुप्ता।

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल सहित बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर IAS और IPS अधिकारियों का तबादला किया है। कई जिलों को नया डीएम और एसपी मिले हैं. वहीं कई जिलों के डीएम और एसपी को बदला गया है. सामान्य प्रशासन और गृह विभाग की ओर से इसको लेकर सूची जारी कर दी गयी है, जिसमें मोतिहारी के नए जिलाधिकारी के पद पर जिले में पूर्व सदर अनुमंडल पदाधिकारी व नगर आयुक्त नगर निगम मोतिहारी के पद को सुशोभित करने वाले युवा आईएएस सौरभ सुमन यादव को पदस्थापित किया गया है।

वहीं बिहार सरकार के अधिसूचनानुसार कुन्दन कुमार जिलाधिकारी नालंदा से स्थानांतरित कर अब इन्हें पटना का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। त्यागराजन् एस.एम. पटना के जिलाधिकारी पद से हटाकर इन्हें अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना बनाया गया है. इसके साथ ही वे स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

सुब्रत कुमार सेन मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी को प्रबंध निदेशक, बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड बनाया गया है। कुमार गौरव अपर कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति से स्थानांतरित कर इन्हें मुजफ्फरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। उदिता सिंह रोहतास की जिलाधिकारी को स्थानांतरित कर अब नालंदा का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

दीपक कुमार मिश्रा मुख्यमंत्री सचिवालय के संयुक्त सचिव को रोहतास का जिलाधिकारी बनाया गया है। आनन्द किशोर बीएसईबी अध्यक्ष पद से हटाकर इन्हें अपर मुख्य सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बनाया गया है।
रॉबर्ट एल. चोंगथू अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रधान सचिव से अब प्रधान सचिव, संसदीय कार्य विभाग बनाए गए हैं।

मो. सोहैल सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग से हटाकर अब इन्हें सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग बनाया गया है, ये सामान्य प्रशासन विभाग और जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। नवीन कुमार (2011) खगड़िया के जिलाधिकारी को अब विशेष सचिव, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबन्धन विभाग के पद पर तैनात किया गया है. इसके साथ ही ये मद्य निषेध, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के प्रभारी सचिव और बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉरपोरेशन के एमडी का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

सौरभ जोरवाल पूर्वी चम्पारण के जिलाधिकारी को अब प्रबंध निदेशक, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कम्पनी लिमिटेड बनाया गया है। अंशुल अग्रवाल निबन्धन महानिरीक्षक-सह-उत्पाद आयुक्त से स्थानांतरित कर इन्हें बांका का जिलाधिकारी बनाया गया है।

अलंकृता पाण्डेय जहानाबाद की जिलाधिकारी को स्थानांतरित कर अब भागलपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
समीर सौरभ प्रबंध निदेशक, कम्फेड से स्थानांतरित कर इन्हें गोपालगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है।

सौरभ सुमन यादव कृषि निदेशक से स्थानांतरित कर अब इन्हें पूर्वी चम्पारण का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
नवीन कुमार (2019) बिहार शिक्षा परियोजना परिषद् के परियोजना निदेशक को किशनगंज का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

विक्रम विरकर प्राथमिक शिक्षा निदेशक से स्थानांतरित कर इन्हें खगड़िया का जिलाधिकारी बनाया गया है। धर्मेन्द्र कुमार सामाजिक सुरक्षा निदेशक के पद से हटाकर इन्हें अध्यक्ष, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड की कमान सौंपी गई है।
शेरिंग वाई. भूटिया स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव को स्थानांतरित कर अब जहानाबाद का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

डॉ. प्रीति जहानाबाद की उप विकास आयुक्त को पदोन्नत करते हुए निदेशक, समेकित बाल विकास सेवाएं (ICDS) बनाया गया है. ये सामाजिक सुरक्षा निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी। चन्द्रिमा अत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की विशेष कार्य पदाधिकारी को अब निदेशक, समाज कल्याण विभाग बनाया गया है।

वहीं कई जिलों में नए पुलिस कप्तानों की तैनाती*: विधि-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है. राजधानी पटना की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीन नए सिटी एसपी की नियुक्ति की गई है. पूर्णिया, पश्चिम चंपारण और औरंगाबाद समेत 13 जिलों में नए एसपी तैनात किए गए हैं।

ममता कल्याणी इन्हें पटना सेंट्रल का नया सिटी पुलिस अधीक्षक (मध्य) नियुक्त किया गया है। शैलजा पटना पूर्वी क्षेत्र की सुरक्षा का जिम्मा संभालते हुए इन्हें सिटी एसपी (पूर्वी) बनाया गया है।
संकेत कुमार इन्हें पटना पश्चिमी क्षेत्र का नया सिटी पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शौर्य सुमन पश्चिम चंपारण के एसपी पद से स्थानांतरित कर इन्हें पूर्णिया का नया एसएसपी बनाया गया है।
कुमार गौतम बी-सैप-5 के समादेष्टा से स्थानांतरित कर इन्हें पश्चिम चंपारण का नया एसपी बनाया गया है। उपेन्द्र नाथ वर्मा बांका के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर इन्हें औरंगाबाद का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

शुभांक मिश्रा शिवहर के पुलिस अधीक्षक पद से स्थानांतरित कर अब इन्हें वैशाली का नया एसपी बनाया गया है। भानु प्रताप सिंह पटना से स्थानांतरित कर अब इन्हें खगड़िया का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। शिखर चौधरी इन्हें कैमूर जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

परिचय कुमार इन्हें कटिहार जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। किरण कुमार इन्हें जहानाबाद जिले की कमान सौंपते हुए नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। विक्रम सिहाग इन्हें सहरसा जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
शैलेंद्र सिंह इन्हें शिवहर जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

राजेश कुमार बीएसएपी-16 से तबादला कर इन्हें बगहा का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अपराजीत इन्हें जहानाबाद से हटाकर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP-16), पटना का समादेष्टा बनाया गया है। चंद्र प्रकाश इन्हें बीएसएपी-10 पटना के समादेष्टा के साथ साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

हिंमाशु कुमार गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार इन्हें जहानाबाद जिले में तैनात किया गया है। स्वीटी सहरावत पूर्णिया एसएसपी के पद से हटाकर इन्हें विशेष शाखा में पदस्थापित किया गया है।

42
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *