सरेण पंचायत के ग्राम नटेशर में सहयोग शिविर का सफल आयोजन

Live News 24x7
1 Min Read

गया जी।सरेण पंचायत अंतर्गत ग्राम नटेशर में बिहार सरकार द्वारा आयोजित सहयोग शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। शिविर में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई है।

इस अवसर पर जिला से आई प्रभारी पदाधिकारी अनिकिता मैडम, अनुमंडल पदाधिकारी केशव आनंद, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना अध्यक्ष एवं सभी विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया है।

इस कार्यक्रम में मौजूद मोहम्मद औरंगज़ेब, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि एवं जदयू युवा प्रदेश महासचिव ने कहा कि “सहयोग शिविर” का उद्देश्य सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर गांव स्तर पर ही समस्याओं का समाधान करना है।
शिविर में राशन कार्ड, पेंशन, नल-जल, आवास योजना, बिजली एवं अन्य योजनाओं से संबंधित मामलों पर आवेदन प्राप्त किए गए। ग्रामीणों ने बिहार सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

34
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *