सेंट जेवियर्स धरहरा के छात्र-छात्राओं ने 12वीं की परीक्षा में लहराया परचम

Live News 24x7
2 Min Read

रिपोर्ट विक्की कुमार गुप्ता

बलिया। सेंट जेवियर्स विद्यालय धरहरा के विद्यार्थियों ने बारहवीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रौशन किया। अनेक बच्चों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किया। परिणाम आने पर विद्यालय में खुशी व उत्साह का माहौल छा गया। कला वर्ग की छात्रा अंशु राजनीति शास्त्र में 99 अंक प्राप्त किया।

कला वर्ग की छात्राएं अंशु सिंह व दृष्टि सिंह ने 94 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त कीया, जबकि वाणिज्य वर्ग में हर्षित व खुशी ने 93% अंक प्राप्त किया। विज्ञान वर्ग में आर्यन तिवारी, मंजीत व आर्यन ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया। कुणाल, यशी, निशु पासवान, जिज्ञासा, प्रथमेश ने भी 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किया।

इस मौके पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. अभिनव नाथ तिवारी ने कहा कि हमारा विद्यालय सदैव क्वालिटी एजुकेशन को सर्वोच्च प्राथमिकता देता आया है। विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का ही परिणाम है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेश त्रिपाठी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के चेयरमैन श्री एस.बी.एन. तिवारी जी ने सामूहिक तौर पर सबको शुभकामनाएं दी। विद्यालय की प्रबंध निर्देशिका अलका तिवारी ने विद्यार्थियों व अभिभावक गण को मिष्ठान खिलाकर खुशी जाहिर किया इस मौके पर विद्यालय के सभी वरिष्ठ शिक्षक उपस्थित रहे।

52
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *