गया जी। सीनियर दिल्ली स्कूल, बी.एन झा रोड, मुरारपुर में मदर्स डे सेलिब्रेशन बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिसर खुशी, उत्साह और भावनाओं से सराबोर नजर आया है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर मिस्टर आलोक राज द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया है। इसके बाद नर्सरी से लेकर कक्षा 7 तक के बच्चों ने माँ पर आधारित विभिन्न गीतों, नृत्यों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया है। छोटे-छोटे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने वहाँ उपस्थित माताओं को भावुक कर दिया, वहीं बड़े बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह भर दिया है।
इस कार्यक्रम को और विशेष बनाने के लिए माताओं के लिए विभिन्न मनोरंजक गेम्स, क्विज प्रतियोगिता एवं आकर्षक रैम्प वॉक का आयोजन किया गया, जिसमें माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। माताओं द्वारा प्रस्तुत विशेष डांस परफॉर्मेंस ने पूरे माहौल को आनंदमय बना दिया। क्विज एवं गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली माताओं को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं माताओं के बीच प्रेम, सम्मान और अपनापन साफ देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल मिसेज सिमरन चौधरी, वाइस प्रिंसिपल मिसेज वसुंधरा भारद्वाज सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे हैं।
पूरे कार्यक्रम का संचालन अत्यंत व्यवस्थित एवं आकर्षक ढंग से किया गया। मदर्स डे सेलिब्रेशन ने सभी अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों के मन में विशेष छाप छोड़ी तथा कार्यक्रम का समापन खुशी और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ है।
18
