*किसी मनोनीत सदस्य को इस महत्वपूर्ण पद के लिए चुना जाना ऐतिहासिक निर्णय*
गया जी। हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा का उपसभापति निर्वाचित होने पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि हरिवंश का तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति पद पर निर्विरोध निर्वाचन यह बताता है कि उनके निष्पक्ष व्यक्तित्व ने सभी के बीच उनकी स्वीकार्यता बनाई है।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि हरिवंश ने सदन के निष्पक्ष संचालन से अपनी एक अतुलनीय पहचान बनाई है। मांझी ने कहा कि हरिवंश का संसदीय अनुभव और सदन के प्रति समर्पण का भाव अद्वितीय है।
मांझी ने कहा कि किसी मनोनीत सदस्य को इस महत्वपूर्ण पद के लिए चुना जाना ऐतिहासिक निर्णय है। यह बताता है कि श्री हरिवंश जी को सदन में व्यापक विश्वास के साथ फिर से चुना गया है। उन्होंने कहा कि हरिवंश ने एक पत्रकार से राजनेता तक का सफर बड़ी सरलता-सौम्यता से तय किया है और अपने सहृदय व्यक्तित्व से वे एक विशिष्ट राजनेता बन चुके हैं।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने हरिवंश को राज्यसभा उपसभापति पद पर पुनः निर्वाचन के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हरिवंश पर भरोसा जताकर सदन में उच्च मापदंड स्थापित किए हैं जिसके लिए उन्हें बधाई है।
36
