रामनवमी पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं अन्य धार्मिक  सामाजिक संगठनों ने  निकाला शोभा यात्रा

Live News 24x7
2 Min Read
 अशोक वर्मा
मोतिहारी : नगर में बिहिप तथा अन्य सामाजिक, एव धार्मिक संगठनों ने रामनवमी पर नगर मे भव्य शोभा यात्रा निकली. यात्रा मे , शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती का आगमन आकर्षण का केंद्र बना.
 इस अवसर पर शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया, सैकड़ों श्रद्धालु गाजे-बाजे, रथ और भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ जुलूस में शामिल हुए।इस भव्य आयोजन में विश्व हिंदू परिषद समेत शहर के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते नजर आए। जुलूस में भगवान श्रीराम और माता सीता के सजीव स्वरूपों का दर्शन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि प्रसिद्ध संत शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज भी मोतिहारी पहुंचे और इस भव्य जुलूस में शामिल हुए। उनके आगमन पर श्रद्धालुओं द्वारा फूलों की वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया । बड़ी संख्या में लोग उनके दर्शन के लिए उमड़ पड़े और आशीर्वाद प्राप्त किया।
जुलूस के दौरान एक गोल्ड प्लेटेड घोड़ा भी शामिल किया गया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।डॉ शम्भू सिकारिया, जमुना सिकारिया ने शांकराचार्य का स्वागत पुष्प मला से किया.श्रद्धालु इसे देखने के लिए खासे उत्साहित नजर आए। आयोजकों ने बताया कि धार्मिक परंपराओं को ध्यान में रखते हुए इस घोड़े को विशेष रूप से शामिल किया गया है, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।बिहिप के प्रदेश नेता अशोक श्रीवास्तव काफ़ी उत्साहित थे.
इस अवसर पर शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि देश में एक समान कानून लागू करने की आवश्यकता है। उन्होंने सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि सभी लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।
पूरे शहर में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रशासन की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।
5
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *