जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने रामनवमी रुट निरीक्षण किया दिए निर्देश

Live News 24x7
5 Min Read
  • अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं पुलिस उपाध्यक्ष यातायात को ट्रैफिक प्लान तैयार कर उसे प्रसारित करवाये
  • कितने देरी बिजली कटौती  रहेगी इसकी सुचना एम एस से दे
गया। आगामी 26 मार्च को ज़िले में भव्य रूप से मनाए जाने वाले रामनवमी पर्व के अवसर पर जिला पदाधिकारी गया  शशांक शुभंकर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार द्वारा रामनवमी आयोजन समिति के सदस्यों के साथ पूरे रूट लाइन का पैदल निरीक्षण किया गया है।
 सर्वप्रथम आजाद पार्क पहुच कर भीड़ नियंत्रण के बारे में जानकारी लिया बताया गया कि रामनवमी के दिन विभिन्न स्थानों से आने वाले शोभा यात्रा आजाद पार्क में एकत्रित होते हैं और यही से निर्धारित रुट से विष्णुपद जाकर शोभा यात्रा समाप्त होती है।
  इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने आजाद पार्क के समीप मेडिकल फैसिलिटी, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था इत्यादि पूरी मुकम्मल रखवाने का निर्देश दिए हैं। सभी अधिकारी पैदल तेलबीघा काली मंदिर पहुचकर शोभायात्रा का रुट देखा, खुली नाली के ऊपर ढक्कन लगवाने को कहा साथ ही रास्ता को समतलीकरण करवाने को कहा है। इसके पश्चात मुरारपुर काली मंदिर पहुचकर मजबूती से बैरिकेडिंग करवाने को कहा है साथ ही पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, सीसीटीवी, वीडियोग्राफी, प्रशासनिक पदाधिकारी का डेपुटेशन करवाने का निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मिनी कंट्रोल रूम भी उक्त स्थान पर संचालित करवाने का निर्देश दिए हैं।खैरात अहमद सड़क, दवा मंडी रोड का निरीक्षण किया, सड़क को ठीक करवाने, नाला के ऊपर ढक्कन लगवाने एवं रौशनी की व्यवस्था करवाने को कहा है।  इसके पश्चात टेकारी रोड, गोसाई बाग रोड, ढोलकिया गली, केपी रोड, छत्ता मस्जिद, पीर मंसूर, नादरागंज, चांद चौरा होते हुए विष्णुपद तक पैदल निरीक्षण किया है।
 शोभा यात्रा मार्ग में कहीं भी कोई डार्क स्पॉट नहीं रहे, इसके लिए रात्रि में सभी पदाधिकारी घूम कर रोशनी का आकलन कर ले, जहां भी रोशनी की कमी पाई जाएगी वहां पर वैकल्पिक लाइट की व्यवस्था करवाये। शोभा यात्रा मार्ग में जहां भी बैरिकेडिंग की आवश्यकता है, अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल के माध्यम से बैरिकेडिंग, वॉच टावर, ड्रॉप गेट इत्यादि लगवाना सुनिश्चित करें। शोभा यात्रा मार्ग में जहां भी सीसीटीवी, ड्रोन, वीडियोग्राफी की आवश्यकता है उसका रिपोर्ट अनुमंडल पदाधिकारी अभिलंब उपलब्ध करवाए ताकि उक्त स्थान पर व्यवस्था सुनिश्चित करवाया जा सके।शोभा यात्रा मार्ग में जहां भी मिश्रित आबादी है या संवेदनशील स्थान है उन संबंधित स्थान पर विशेष निगरानी एवं सतर्कता के उद्देश्य से पर्याप्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करवाने का निर्देश दिए हैं।  शोभा यात्रा मार्ग में जहां कहीं भी आवारा पशु है उसे काऊ कैचर के माध्यम से नगर निगम द्वारा सुरक्षित स्थान पर रखवाया जाए।अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं पुलिस उपाध्यक्ष यातायात को निर्देश दिए हैं कि ट्रैफिक प्लान तैयार कर उसे प्रसारित करवाये। अवैध रूप से रास्ते में जहां भी पार्किंग है उसे तुरंत हटवाए ताकि शोभा यात्रा में कहीं कोई दिक्कत नहीं हो। कार्यपालक अभियंता बिजली विभाग को निर्देश दिए हैं कि शोभा यात्रा के दिन बिजली काटने संबंधित सूचना पहले ही सभी लोगों को एसएमएस के माध्यम से जानकारी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। शोभा यात्रा के मार्ग में जितने भी लूज वायर हैं उसे तुरंत ठीक करवाने का निर्देश दिए हैं। अग्निशमन विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रमुख मार्ग एवं विष्णुपद के समीप अग्निशमन वाहन मौजूद रखे हैं।
नगर आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि शोभा यात्रा के प्रमुख मार्गो एवं विभिन्न स्थानों पर चलंत वाहनों पर लाइट लगवाकर रौशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करवाये।
इस निरीक्षण में वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक नगर 01, ज़िला परिवहन पदाधिकारी, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था सहित विभिन्न थानों के थाना प्रभारी, शोभा यात्रा के आयोजन समिति के सदस्य गण सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
1
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *