विश्व यक्ष्मा रोग दिवस पर जागरूकता रैली आयोजित

Live News 24x7
2 Min Read
  • स्वास्थ्य अधिकारियों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने लोगों को किया जागरूक
  • रैली, जागरूकता संदेश और फूड बास्केट वितरण से लोगों को किया प्रेरित
मुजफ्फरपुर: विश्व यक्ष्मा (टीबी) रोग दिवस के अवसर पर जिला यक्ष्मा केंद्र में टीबी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन के द्वारा की गई, जिसमें टीबी उन्मूलन के प्रति जन-भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक रैली निकाली गई। रैली को सिविल सर्जन एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. (प्रो.) कमलेश तिवारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली जिला यक्ष्मा केंद्र से प्रारंभ होकर कम्पनीबाग, पुराना बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन होते हुए पुनः केंद्र पर आकर समाप्त हुई। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने नारों और संदेशों के माध्यम से टीबी से बचाव एवं समय पर जांच की आवश्यकता के महत्व को लोगों तक पहुंचाया।
कार्यक्रम में एनटीईपी मुज़फ़्फ़रपुर टीम, एपीआई मुज़फ़्फ़रपुर शाखा, केएचपीटी , रिच एवं डीएफवाई की टीमों के साथ-साथ एएनएम कॉलेज की छात्राओं और लायंस क्लब के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी प्रतिभागियों ने मिलकर समाज में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
इस दौरान एपीआई मुज़फ़्फ़रपुर शाखा द्वारा टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण भी किया गया, जो मरीजों के पोषण जरूरतों की दिशा में एक सराहनीय पहल रही। विशेषज्ञों ने बताया कि सही समय पर पहचान और नियमित इलाज से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है।
कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला स्वास्थ्य प्रबंधक, जिला अकाउंट्स ऑफिसर सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। दिनकर चतुर्वेदी, अरविंद कुमार, उदय कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने भी कार्यक्रम में अपनी भूमिका निभाई।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन सीडीओ डॉ. सी. के. दास द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन टीबी मुक्त समाज के संकल्प के साथ किया गया।
1
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *