बिहार में नशे में धुत पुलिसकर्मी का तांडव, मुख्यमंत्री के शराबबंदी कानून की खोल दी पोल

Live News 24x7
3 Min Read

बिहार में यू कहने को तो शराबबंदी कानून लागू है लेकिन सच्चाई यह है कि जिस दिन से यह कानून लागु हुआ है उसी दिन से इस कानून की धज्जीया उड़ते हुए दिखाई दे रही है।
हद तो तब हो गई जब इस कानून का पालन कराने वाले ही शराब के नशे में धुत पाए गए।
ताजा मामला बिहार के समस्तीपुर जिले की है जहां  जिले के विभूतिपुर थाना में पदस्थापित एएसआई रिंकू सिंह का नशे की हालत में हंगामा करने का एक मामला सामने आया है। खोकसाहा चौक स्थित न्यू रिमझिम होटल में देर रात नशे में धुत एएसआई ने जमकर उत्पात मचाया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि होटल में हंगामा करने की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए एएसआई रिंकू सिंह को हिरासत में लिया गया। जांच के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया।
वही इस मामले में होटल संचालक पीयूष कुमार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि करीब एक माह पहले एएसआई ने अपनी पिस्टल किसी दूसरे व्यक्ति को दे दी थी। वह व्यक्ति के साथ आए थे उससे पिस्टल लेकर कर्मचारियों को डराते हुए मिठाई का दाम पूछने लगे थे, जिससे सभी लोग सहम गए थे। उस समय किसी तरह मामला शांत कराया गया था। रविवार की रात एएसआई फिर नशे की हालत में होटल में घुस गए और गाली-गलौज करते हुए हंगामा करने लगे। उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि “जो करना है कर लो, किसी को नहीं छोड़ेंगे।” इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और धक्का-मुक्की भी हुई। स्थिति बिगड़ती देख लोगों ने वरीय अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंचे एएसआई प्रमोद कुमार किसी तरह उन्हें वहां से निकालकर विभूतिपुर सीएचसी ले गए, लेकिन वहां भी उन्होंने करीब आधा घंटा तक हंगामा किया।
घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है और लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है, लेकिन इस घटना ने विभाग की छवि पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

11
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *