शर्मनाक : मौलाना नाबालिग के साथ कर रहा था कुकर्म, वीडियो हो गया वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Live News 24x7
3 Min Read

70 साल के मौलाना ने मदरसे में 11 साल के बच्चे के साथ कुकर्म किया। किसी ने मदरसे के अंदर मौलाना की इस शर्मनाक करतूत का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वही वीडियो जब बच्चे के परिवार तक पहुंचा तो वो सन्न रह गए। किशोर से पूछताछ की तो उसने अपनी आपबीती सुनाई।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित ने परिवार वालों को बताया कि मौलाना उसे उर्दू पढ़ाता था। क्लास के बाद किसी काम या साफ-सफाई के बहाने रोक लेता था। फिर दूसरे कमरे में ले जाकर उसके साथ कुकर्म करता था। इतना ही नही मौलाना नाबालिग को धमकाता था कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो अच्छा नहीं होगा।

वही परिजन की तहरीर पर आरोपी मौलाना के खिलाफ पॉस्को सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मौलाना को रविवार देर रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आपको बता दे कि यह मामला यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र का है।

शाहपुर थाना क्षेत्र में स्थित इस्लामिया मदरसा में 70 वर्षीय मौलाना इकबाल पिछले 40 साल से धार्मिक शिक्षा दे रहा है। इसी क्षेत्र का रहने वाला एक 11 साल का किशोर पिछले 5 साल से यहां पढ़ने आता है। आरोप है कि ईद की रात में किशोर मदरसे में ही था। मौलाना ने उस रात भी उसके साथ गंदी हरकत की। इस बीच किसी ने मौलाना की हरकत की वीडियो बना लिया।

वीडियो सामने आने के बाद किशोर को लेकर पिता थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और सबूत के तौर पर वीडियो सौंपा। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मौलाना को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी मौलाना मस्जिद से 5 किलोमीटर दूर ताउली गांव, शाहपुर थाना का रहने वाला है। उसकी पत्नी और दो बेटे हैं।

वही इस मामले में एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि वीडियो में इस्लामिया मदरसे में पढ़ाने वाला मौलाना इकबाल नाबालिग छात्र के साथ कुकर्म करता दिख रहा है। मामले में मौलाना को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।

36
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *