इस वक्त की बड़ी और दिल को दहला देने वाली खबर बिहार के पुर्णिया जिले से सामने आ रही है जहां पूर्णिया में शुक्रवार को 10 दिन से लापता 10वीं की छात्रा की लाश मिली है। बॉडी पूरी तरह से जली हुई है। मृत्का की मां का आरोप है कि 9 दिन पहले उनकी बेटी को अगवा कर लिया गया था। इसके बाद रेप कर उसकी हत्या कर दी गई। दरिंदों ने जुर्म पर पर्दा डालने के लिए दरिंदगी के बाद बॉडी को तेजाब से जला डाला है।
आपको बता दे कि खोजबीन के दौरान शव शुक्रवार सुबह एनएच 31 के पास बांस के खेत से बरामद हुआ। बॉडी पूरी तरह जली हई थी।
मिली जानकारी के अनुसार 10 मार्च को लड़की अचानक घर से गायब हो गई थी। इसके बाद से परिवार वाले उसे ढूंड रहे थे। लड़की के परिवार ने गांव के एक लड़के और उसके दोस्तों पर अपहरण का आरोप लगाया था।
शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा उग्र हो गया। हजारों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-31 को जामकर दिया और सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की साथ ही भीड़ ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
आरोप है कि बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई और बॉडी को एसिड से जलाया गया। बच्ची के लापता होने के बाद थाने में आवेदन दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को मुख्य आरोपी मानते हुए हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बाकी आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है।
पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में जुटी है। प्रशासन लोगों को शांत कराने और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिला रहा है।
वही इस घटना को लेकर स्थानीय विधायक सरवर आलम ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे कानून-व्यवस्था की बड़ी विफलता बताया। उन्होंने कहा कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय हर हाल में मिलना चाहिए।
140
