बाल विवाह मुक्ति अभियान का समापन समारोह 18 मार्च को बापू भवन में

Live News 24x7
1 Min Read
रिपोर्ट विक्की कुमार गुप्ता
बलिया: भारत सरकार के केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की पहल पर नव भारतीय नारी विकास समिति बहेरी, बलिया द्वारा चलाए गए 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्ति अभियान का समापन समारोह 18 मार्च 2026 को बापू भवन टाउन हाल में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ मंजु रानी, पद्मावती (ए सी एम ओ) और डिप्टी सीएमओ उपस्थित रहेंगी।
इस अभियान के तहत जिले के गांवों और कस्बों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रहे ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ की यात्रा का समापन हो रहा है। नव भारतीय नारी विकास समिति बहेरी, बलिया के निदेशक श्री अजहर अली ने कहा कि हमारे प्रयासों को मिली प्रतिक्रिया से हम आश्वस्त हैं कि बाल विवाह मुक्त बलिया जिला और बाल विवाह मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल करने के बेहद करीब हैं।
4
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *