खबर बिहार के भोजपुर जिले की है जहां जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के खरईचा गांव में एक पत्नी ने गुस्से में आकर अपने पति का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए अगिआंव पीएचसी ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार जख्मी युवक गड़हनी थाना क्षेत्र के खरईचा गांव निवासी नरेश मुसहर का 24 वर्षीय पुत्र शिव कुमार मुसहर है। इधर, शिव कुमार मुसहर ने बताया कि वह अत्यधिक नशा करता है। घटना की रात भी नशे की हालत में अपने घर गया था। जिसके बाद पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। तभी गुस्से में आकर उसकी पत्नी ने धारदार हथियार से उसका प्राइवेट पार्ट्स काट दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद आनन फानन में उसे इलाज के लिए अगिआंव पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया। वहीं दूसरी तरफ जख्मी शिव कुमार मुसहर ने अपनी पत्नी पर अत्यधिक नशा करने के कारण धारदार हथियार से अपना प्राइवेट पार्ट्स काटने का आरोप लगाया है।
हालांकि घटना के पीछे की सटीक वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजनों ने बताया कि घर में अक्सर नशे को लेकर विवाद होता था, लेकिन इस तरह की घटना ने सभी को चौंका कर रख दिया है।
वही घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
125