खबर बिहार के गोपालगंज जिले की है जहां गोपालगंज में पुलिस ने एक रेस्टोरेंट में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस मामले में रेस्टोरेंट संचालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक ये सेक्स रैकेट महम्मदपुर थाना क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में धड़ल्ले से चलाया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर सदर एसडीपीओ 2 राजेश कुमार ने छापेमारी कर दो महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस को कई आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं। बताया जाता है कि महम्मदपुर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महम्मदपुर बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है। सूचना पाकर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो अंदर का नजारा देख दंग रह गई। पुलिस ने देखा कि रेस्टोरेंट की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस रेस्टोरेंट से आपत्तिजनक स्थिति में कुछ महिला व पुरुषों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक रेस्टोरेंट की आड़ में देह व्यापार का कारोबार काफी समय से चल रहा था। सदर एसडीपीओ 2 राजेश कुमार कुमार ने बताया कि महम्मदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर संदेहास्पद स्थिति में महिला व पुरुषों को पकड़ा गया। इस मामले में रेस्टोरेंट संचालक सहित तीन लोगो को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
एसडीपीओ राजेश कुमार ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी ऐसे अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि पुलिस इस तरह के मामलों में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतेगी और दोषियों को कानून के अनुसार सख्त दंड दिया जाएगा।
इस कार्रवाई से महम्मदपुर क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोग प्रशासन की सराहना कर रहे हैं कि उन्होंने समय रहते इस अवैध कारोबार को रोकने का प्रयास किया। वहीं, कुछ लोगों ने यह भी सुझाव दिया कि ऐसे रैकेट की जड़ तक जाकर पूरी तरह से समाप्त किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।
गौरतलब है कि सेक्स रैकेट का संचालन केवल इस रेस्टोरेंट तक ही सीमित नहीं था। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि इस रेस्टोरेंट के माध्यम से कई अन्य लोगों को भी अवैध रूप से शामिल किया गया था। पुलिस अब इन सभी तारों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है ताकि पूरे रैकेट का भंडाफोड़ किया जा सके।
196