बिहार : अर्धनग्न अवस्था में गर्भवती महिला का पुल के नीचे मिला शव, पिता ने दामाद को बताया हत्यारा

Live News 24x7
3 Min Read

खबर बिहार के खगड़िया जिले की है जहंा जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक 6 महीने की गर्भवती महिला का अर्धनग्न अवस्था में ददरौजा-दीघोन प्रधानमंत्री सड़क पर बाबा विशु स्थान के पास बने एक पुल के नीचे कीचड़ से शव बरामद हुआ है। जैसे ही लोगो को शव मिलने की सुचना मिली इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान दीघोन पंचायत के वार्ड संख्या 12 के मेहताबासा निवासी मोहम्मद तालिब की 27 वर्षीय पत्नी सिफत खातून के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, शव अर्धनग्न अवस्था में था और सिर पर गहरे जख्म के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही बेलदौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के पिता मोहम्मद इंसान ने पति पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी सिफत लगभग एक सप्ताह पहले ईद के अवसर पर अपने पति के साथ चेन्नई से मायके मिन्नत नगर आई थी। रविवार को दोनों मेहताबासा स्थित अपने घर लौटे थे।

पिता के अनुसार, रविवार शाम सिफत ने दांत दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद पति दवा लेकर घर पहुंचा। देर रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। पिता का आरोप है कि इसी दौरान सिफत के सिर पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी गई।

परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को घर से लगभग तीन किलोमीटर दूर पुल के नीचे फेंक दिया गया, ताकि घटना को दुर्घटना का रूप दिया जा सके।

वही मृतका की मां शहजादी खातून ने बताया कि सिफत के दो छोटे बच्चे है सिफत करीब छह माह की गर्भवती भी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की छानबीन तेज कर दी है। बेलदौर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और हर बिंदु पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

159
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *