मुजफ्फरपुर में पुलिस और ग्रामीणों में भारी बवाल : पुलिस की गोली से 1 की मौत, जाने क्या है मामला

Live News 24x7
3 Min Read

खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की है जहाँ गायघाट थाना क्षेत्र के चोरनिया गाँव मे पुलिस की गोली से एक शख्स की मौत हो गई हैं, घटना के बाद ग्रामीणों मे आक्रोश देखने को मिल रहा हैं, वहीं पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को पुलिस पकड़ने गई थी तभी टीम पर हमला हो गया, जिसको लेकर  आत्मरक्षा मे फायरिंग की गई जिसमे शख्श को गोली लग गई हैं. फिलहाल घटना को लेकर गाँव मे तनावपूर्ण माहौल हैं.

मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले गांव की एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया था। इसी मामले में कोर्ट ने आरोपी की गिरफ्तारी का आदेश दिया था। इसी आदेश पर गायघाट पुलिस की टीम गांव में छापेमारी करने गई थी।

हमले के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की 2 गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

घटना को लेकर स्थानीय लोगो ने बताया कि देर रात अजय कुमार के घर मे अचानक पुलिस घुस गई और उन्हें पकड़कर ले जाने लगी, जब परिवार के लोगो ने उसे रोका तो पुलिस गाली गलौज करने लगी और फायरिंग करने लगी, जब इसको लेकर पड़ोसी जगतवीर राय ने इसको लेकर पुलिस को टोका तो पुलिस ने उसे गोली मार दी. बताया जा रहा हैं कि पुलिस जिस अजय कुमार के घर मे घुसी थी, उनपर कोई भी आरोप नहीं हैं.

वहीं मृतक जगतवीर राय के बेटे ने बताया कि पुलिस बगल मे घर मे घुसकर गाली गलौज और फायरिंग कर रही थी, मेरे पिता पेशाब करने के लिए उठे थे तो उन्होंने देखा तो पुलिस को टोका, जिसको लेकर थानाध्यक्ष राजा सिंह ने जगतवीर राय को गोली मार दी.

वही इस घटना को लेकर डीएसपी अलय वत्स्य ने बताया कि चोरनिया गांव मे पुलिस वारंटी को पकड़ने के लिए गई थी. पोक्सो से संबंधित मामला है, जिसमे कई अभियुक्त वांछित हैं. जब पुलिस पहुंची, तब अभियुक्त के परिजन पुलिस पर हमला बोल दिए, जिसमें थानाध्यक्ष समेत चार जवान जख्मी हो गए. पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की. फायरिंग की गई. इसी दौरान गोली लगने से एक शख्स की मौत हो गई. इस सम्बंध में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

110
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *