शांति शक्ति सरोवर वारिसपुर में भव्य स्नेह मिलन समारोह आयोजित

Live News 24x7
4 Min Read
  • जब प्रकृति हलचल करेंगी यह स्थान सुरक्षित रहेगा,गुण दान गुप्त और सूक्ष्म दान है –बीके सारदा दीदी
  • दुवाओं का स्टॉक जमा करें अंत समय वही काम आएगा -बीके रानी दीदी भगवानपुर

अशोक वर्मा

वैशाली) वारिसपुर  : भगवानपुर के वारिसपुर मे 12 एकड़ मे बन रहे शांति शक्ति सरोवर रिट्रीट सेंटर मे भव्य स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया.माउन्ट आबू ब्रह्माकुमारी के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय से पधारी महिला विग की राष्ट्रीय सयोजिका बीके सारदा दीदी ने रिसेप्सन भवन का उद्घाटन फीता काटकर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया . शिव बाबा का झंडा बीके सारद दीदी और बीके रानी दीदी ने फहराया . संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता बीके सराला दीदी ने कहा कि भगवानपुर के वारिसपुर में आने वाली हर आत्मा बारिस बनेगी और वारिस बनाएंगी.9 अरब की आबादी में बाबा ने नई दुनिया निर्माण में जिन आत्माओ को चुनकर अपना सहयोगी बनाया हैं, वें सभी महान आत्माएं हैं.सभी को अपने भाग्य पर मीठा गर्व होना चाहिए.उन्होंने कहा कि सांगम युग मे हुये अभी का एक पाप 100 गुना हो जायेगा.उस पाप मे से एक क़ो उतारने के लिए सौ पुण्य करना होगा.उनहोने दुखी और अशांत आत्माओं को हिम्मत और साकाश देने को कहा.उन्होंने कहा कि तमोप्रधान हुई प्रकृति को अगर साकास देकर पावन बनायेंगे तो प्रकृति आपकी जी हजूरी करेंगी, और हलचल के दौर में आपका स्थल सुरक्षित रहेगा. आपका घर भीं सेफ रहेगा. चारों तरफ हाहाकार होगा,और पानी के लिए लोग तरसेंगे लेकिन बाबा के बच्चों को पानी की कमी नहीं होगी. गुजरात मे आये 2002 का भूकंप एक ट्रायल था वहां पानी के लिए लोग तरस रहे थे लेकिन ब्राह्मकुमारी सेवा केंद्र से छ माह तक लोग पानी पिए, वहां पानी की कमी नहीं हुई . उन्होंने मंशा वाचा कर्मणा सेवा मे बिलकुल संतुलित रहने को कहा . उन्होंने कहा कि बाबा के बच्चे महात्माओं से भी ऊँचे हैं.सभी हमेशा कर्मयोगी के रुप मे रहे. हर कर्म मे बाबा को अपना साथी बनावें . प्रयास हो कि हमेशा आत्मअभिमानी होकर रहे.कोई भी आत्मा खाली हाथ न जाये.आप सभी अनुभव के आथोरिटी हो, कहा की जो भी संकल्प उठे श्रेष्ठ, शक्तिशाली एक् और समर्थ हो.इसके अलावा कोई भी संकल्प हो तो व्यर्थ के चिंतन से मुक्त होंगे.राजयोगिनी बीके रानी दीदी ने कहा कि श्रेष्ठ संकल्प व्यर्थ नहीं जाता हैं, उन्होंने कर्मयोगी के रूप में हमेशा रहने को कहा. तीन बिंदु का स्मरण दिलाते हुये कहा कि हमेशा दृढ निश्चय होकर कर्म करना हैं. आप सभी के दृढ निश्चय का परिणाम हैं कि यह रित्रिट सेंटर का निर्माण आज समुर्णता की ओर हैं. बीके कंचन ने सभी भाई बहनो का स्वागत किया.बीके स्वेता के साथ कई ने सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किये . बीके अबीता ने भोजपुरी मे बाबा के गीत को प्रस्तुत किया. कार्यक्रम मे बीके अंजना, बीके मीणा, बीके संजय पटना, बीके अशोक वर्मा मोतिहारी , बीके पूनम,बीके रीमा के अलावा बिहार के कई अन्य वरिष्ठ भाई बहने शामिल हुए. वक्ताओं ने रिट्रीट सेंटर निर्माण मे बीके प्रफुल्ल भाई की सेवा और समर्पण की भूरी भूरी प्रशंसा की. समस्तीपुर के वरिष्ठ भ्राता बीके कृष्ण भाई ने बीके रानी दीदी के दृढ निश्चय और विश्वास की जमकर प्रशंसा की,उन्होंने भवन की जमीन खरीद से लेकर निर्माण मे आई कठिनाइयों को विस्तार से रखा और विश्वास व्यक्त किया कि दीदी जी की इच्छा है कि 2026 मे इस सेंटर का उद्घाटन हो जाय, हम सभी आज संकल्प ले कि इसे पूरा करेगे . सभी अतिथिओं को शाल ओढकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम मे उपस्थित सभी भाई बहनो को तिलक लगाकर, शाल ओढा कर तथा सौगात देकर स्वागत किया गया..

12
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *