मोतिहारी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी, परिवार में मचा कोहराम

Live News 24x7
2 Min Read

रिपोर्ट : मोहम्मद इमरान

खबर बिहार के मोतिहारी जिले की है जहां जिले के सुगौली थाना क्षेत्र के दक्षिणी सुगांव पंचायत स्थित सुगांव टाल में शनिवार की शाम एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। शनिवार की शाम ग्रामीणों ने टाल के पास एक पेड़ से लटका हुआ शव देखा। इसके बाद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सुगांव निवासी करीब 30 वर्षीय रामनिवास ठाकुर के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वह शुक्रवार की सुबह घर से निकले थे, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चल रहा था। मृतक अपने परिवार में इकलौते भाई थे तथा उनकी दो बहनें हैं।
घटना की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। पुलिस शव को अपने साथ थाना ले गई, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

90
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *