जन सेवा और समाज सेवा में लायन्स क्लब की विशिष्ट भूमिका : संजय कुमार

Live News 24x7
3 Min Read
  •  मानव सेवा से बड़ा दूसरा कोई धर्म नहीं : एसपी वर्मा
  • लायन्स क्लब औरंगाबाद आदित्य का पदग्रहण समारोह संपन्न 
औरंगाबाद।लायन्स क्लब जिला 322 ए के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय कुमार ने कहा है कि जन सेवा, समाज सेवा के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य तथा मानवता से जुड़े कार्यों में लायन्स क्लब की विशिष्ट भूमिका रही है। शुक्रवार की रात शहर के होटल शुभम इंटरनेशनल सभागार में लायन्स क्लब औरंगाबाद आदित्य के पदग्रहण समारोह में श्री कुमार ने कहा कि अब औरंगाबाद में नवगठित लायन्स क्लब अपने उद्देश्यों और दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करेगा।
क्लब के पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एसपी वर्मा ने उन्हें जिम्मेवारियों और दायित्वों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई दूसरा धर्म नहीं है। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष कमल किशोर ने आने वाले दिनों में क्लब की योजनाओं और कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
समारोह में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राहुल वर्मा, लायन कंचन साहू, लायन सुजीत कुमार, लायंस क्लब सोनभद्रा डिहरी की अध्यक्ष रत्ना सिन्हा तथा पूर्व अध्यक्ष सांवली सिन्हा ने नये सदस्यों का उत्साहवर्द्धन किया। समारोह में क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।
इस दौरान अध्यक्ष कमल किशोर, निदेशक डॉ सुधीर कुमार मिश्र, ई. बी. के. श्रीवास्तव, प्रशासक श्रीराम अम्बष्ट, उपाध्यक्ष डॉ. शीला वर्मा, सचिव आनंद प्रकाश, संयुक्त सचिव भारती श्रीवास्तव, संजना किशोर, सलोनी श्रीवास्तव, पदाधिकारी सूर्यकांत, संजीव सिन्हा, अनिल कुमार सिंह, मधुबाला सिन्हा, लीडरशीप चेयरपर्सन विनय प्रकाश, पीआरओ साकेत कुमार, कौस्तुभ किशोर तथा सर्विस चेयरपर्सन मृदुला अम्बष्ट आदि ने क्लब के कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष उदय गुप्ता, रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन सतीश कुमार सिंह, शिक्षा पुरूष सुरेश प्रसाद गुप्ता एवं अध्यापिका नूतन पांडेय को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि लायंस क्लब हमेशा से समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और मानवता के कार्यों में आगे रहा है।
कार्यक्रम का संचालन प्रेमेंद्र कुमार मिश्र ने किया। मौके पर लायन अभिजीत कश्यप, अजय श्रीवास्तव, संतोष कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
शहर की प्रतिष्ठित हस्तियों में डॉ. बीके सिंह, सरिता सिंह, अजय कुमार संतोष, डॉ. नीलम रानी, रितेश कुमार, अजय वर्मा भी लायन्स क्लब से जुड़े हैं।
23
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *