बिहार में एक खौफनाक साजिश और उसका उससे भी डरावना अंत हुआ। आपको बता दे कि यह मामला बिहार के समस्तीपुर जिले की है जहां 10 मार्च से गायब एक व्यक्ति का मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूसारी गांव में 13 मार्च को सिर कटी लाश मिली थी। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुधांशु कुमार उर्फ शर्मा जी के तौर पर हुई। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के 18 गहरे जख्म मिले, जिसमें पैर के घुटने को भी काट दिया गया था ताकि वो भाग न सके। पुलिस ने मृत्क के सिर को भी बरामद कर लिया है साथ ही इस हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे कि इस हत्याकंाड को अंजाम देने वाला कोई और नही बल्कि मृत्क का दोस्त ही था।
पुलिस के पुछताछ में आरोपी विवेक पासवान उर्फ मलिंगा ने बताया कि उसने सुधांशु को सिर्फ इसलिए मारा क्योंकि उसे अपनी मौत का डर था। उसने सुधांशु को धोखे से बुलाया, नशा दिया और फिर क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। मलिंगा ने अपने दोस्त सुधांशु की पहले पैर काटे ताकि वो भाग न सके और फिर तलवार से उसका सिर काट कर अलग कर दिया। उसने पुलिस के सामने बताया कि अगर वो उसे नहीं मारता तो वो मुझे मार देता। इसलिए, मटन पार्टी के बहाने बुलाया और फिर नशा कराकर उसे तलवार से काट डाला।
रुह कंपा देने वाला कबूलनामा में मलिंगा ने बताया कि उसे अपनी जान बचाने के लिए सुधांशु कुमार उर्फ शर्मा की हत्या की। योजना के तहत उसने सुधांशु को पार्टी के लिए बुलाया, फिर नशा कराया और उसके बाद तलवार से हमला किया। भागने से रोकने के लिए पहले पैरों पर वार किया और फिर सिर काट दिया। मलिंगा की निशानदेही पर पुलिस ने शनिवार को घटनास्थल से 500 मीटर दूर बालू में छिपाया गया सिर और सूखे पत्ते के नीचे छिपाई तलवार जब्त की।
पुलिस पूछताछ में मलिंगा ने इस खौफनाक हत्याकांड की एक-एक परत खोल दी। मलिंगा ने सुधांशु को फंसाने के लिए अपने एक दोस्त दीपक का सहारा लिया। दोस्ती का वास्ता देकर दीपक को सुधांशु के पास भेजा गया। 10 मार्च को दीपक और सुधांशु ने साथ में खाया-पिया, ताकि सुधांशु को कोई शक न हो। इसके बाद उसे सुनसान जगह ले जाया गया। जब सुधांशु पूरी तरह बेसुध हो गया, तो मलिंगा ने पहले से छिपाकर रखी तलवार से हमला कर दिया।
पुलिस की पूछताछ में मलिंगा ने बताया कि नशे में होने के बावजूद सुधांशु ने भागने की कोशिश की। उसे रोकने के लिए मलिंगा ने सबसे पहले उसके पैरों पर तलवार से वार कर उसे अपाहिज कर दिया। जब वो भागने लायक नहीं रहा, तब मलिंगा ने उसके शरीर पर ताबड़तोड़ कई वार किए और अंत में उसका गला काट दिया।
सुधांशु की हत्या के बाद आरोपी मलिंगा ने पहचान छिपाने के लिए बेहद शातिराना तरीका अपनाया। उसने अपने साथियों की मदद से धड़ को बोरी में भरकर बंजर जमीन में दफना दिया, जबकि सिर और हत्या में इस्तेमाल तलवार को घटनास्थल से 500 मीटर दूर एक निर्माणाधीन मकान के पास बालू के ढेर में दबा दिया।
साजिश को पुख्ता करने के लिए मलिंगा ने रात एक बजे ट्रैक्टर मंगवाकर उस खेत की जुताई करा दी, जहां शव दफन था, ताकि जमीन समतल हो जाए और किसी को शक न हो। मलिंगा को भरोसा था कि इलाका परिचित होने के कारण खबर लीक नहीं होगी। इस खौफनाक खेल के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस की सख्ती ने आखिरकार इस राज का पर्दाफाश कर दिया। पूरे विवाद के जड़ में अवैध शराब का धंधा है, जिसे लेकर दोनों में विवाद चल रहा था।
238
